{"_id":"65c8b27dd4c87f502a016f1a","slug":"mp-politics-scindia-s-new-bet-in-guna-shivpuri-gave-membership-of-bjp-to-brother-of-mp-kp-yadav-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: सिंधिया का गुना-शिवपुरी में नया दांव, सांसद केपी यादव के भाई को दिलाई भाजपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: सिंधिया का गुना-शिवपुरी में नया दांव, सांसद केपी यादव के भाई को दिलाई भाजपा की सदस्यता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/गुना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा पर पकड़ मजबूत हो रही है। उन्होंने कांग्रेस के कई बड़े किले धराशायी करने के बाद अब उन्होंने गुना सांसद केपी यादव के भाई अजय पाल यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अजय पाल यादव की भाजपा में वापसी कराई।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकसभा चुनावों की तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस में रहते हुए जिस गुना-शिवपुरी सीट पर उन्हें भाजपा के केपी यादव ने हराया था, वहां से उन्होंने दावेदारी प्रबल कर ली है। गुना सांसद केपी यादव के भाई को सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। यह बात अहम है क्योंकि अजय पाल यादव ने अपने भाई के बजाय सिंधिया के हाथों भाजपा की सदस्यता ली है।
Trending Videos
सिंधिया ने पिछले दिनों इस क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इससे लग रहा है कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और आने वाले समय में गुना-शिवपुरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 2019 में इस सीट पर कांग्रेस से उम्मीदवार रहे सिंधिया को कभी उनके ही करीबी रहे केपी यादव ने हराया था। मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। उससे पहले गुना सिंधिया का गढ़ माना जाता था। 2020 में भाजपा में शामिल हुए सिंधिया इस समय राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने हाल ही में गुना-शिवपुरी में सक्रियता बढ़ाते हुए सांसद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने उनके माध्यम से भाजपा की सदस्यता ली है। अजय पाल यादव के भाजपा में आने से गुना में सिंधिया की ताकत बढ़ेगी। अजय पाल यादव गुना युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हैं और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। दोनों ही भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र में कई धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान ग्वालियर पधारे और गुना सांसद केपी यादव के भाई अजय पाल यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। एक साल पहले दिसम्बर 2022 में अजय पाल यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। उस समय भाजपा के लिए यह बड़ा झटका देखा गया था। सांसद केपी यादव पर बड़े सवाल उठे थे। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमर पाल यादव की भाजपा में वापसी कराई है। माना जा रहा है कि इस बार सिंधिया ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना जैसी चार लोकसभा सीटों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कांग्रेस पर जमकर बरसे सिंधिया
अजय पाल यादव को भाजपा में वापसी कराने के बाद सिंधिया ने प्रमोद कृष्णन पर कांग्रेस की कार्रवाई से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस की जिस पार्टी की सोच और विचारधारा भारत की बैंकरप्ट करने की थी, वह अब खुद ही बैंकरप्ट हो चुकी है। न कोई सोच है और न ही कोई विचारधारा है। न कोई नीति है। केवल स्वतः की सोच है। जो पार्टी भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी, उसे पूरे देश की जनता आने वाले दिनों में नकारेगी।
मध्य प्रदेश के विकास के लिए समर्पित
सिंधिया ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए खास है। विश्व में लोकप्रिय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी झाबुआ आए हैं। जैसे मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है। इसी तरह मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं। उनका अभूतपूर्व स्वागत आज हुआ है। उन्होंने दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं मध्य प्रदेश को दी हैं। खासकर आदिवासी भाई-बहनों के खातों में 1,500 रुपये की मासिक राशि प्रधानमंत्री ने पहुंचाई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा के साथ मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल पंक्ति में लाएंगे।
पूरी दुनिया में छा रहे हैं भगवान श्रीराम
सिंधिया ने प्रधानमंत्री के ग्वालियर दौरे से जुड़े सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस समय तो प्रधानमंत्री जी हर दिन प्रवास पर हैं। इस बात की बड़ी खुशी है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा पांच सौ साल बाद अयोध्या में हुई है। अब आबू धाबी में 13-14 तारीख को राम मंदिर की स्थापना हो रही है। भगवान श्रीराम पर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था है। 25 करोड़ प्रवासी भारतीयों की भी आस्था भगवान श्रीराम पर है। भगवान श्रीराम पूरी दुनिया में छा रहे हैं। यह बात आबू धाबी में बन रहे मंदिर से स्पष्ट होती है।

कमेंट
कमेंट X