{"_id":"6918841f663d9292d30159f9","slug":"online-gaming-addiction-turned-him-into-a-thief-he-was-committing-thefts-in-gwalior-to-pay-off-his-debts-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3632604-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ऑनलाइन गेम की लत ने बनाया चोर, कर्ज चुकाने के लिए ग्वालियर में कर रहे थे चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ऑनलाइन गेम की लत ने बनाया चोर, कर्ज चुकाने के लिए ग्वालियर में कर रहे थे चोरी की वारदात
Sat, 15 Nov 2025 07:40 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:40 PM IST
सार
ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने दो पढ़े-लिखे युवकों को चोर बना दिया। गेम के कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने सपना जादौन के घर से जेवर और नकदी चोरी की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर पूरा सामान बरामद किया। आरोपी भिंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद बने चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में दो पढ़े-लिखे युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग की लत ने शातिर चोर बना दिया है। ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज़ को पूरा करने के लिए इन दोनों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। आखिर एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए और दोनों सलाखों के पीछे पहुंच गए।
विज्ञापन
दीनदयाल नगर स्थित सपना जादौन के मकान में 10 नवंबर की रात 2 बजे चोरी की वारदात हुई थी, चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें से सोने के जेवरात और एक लाख 60 हज़ार रुपए नकद चुरा लिए। पुलिस ने चोरों की तलाश में सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा। 19 साल का पीयूष शर्मा और 21 साल का सचिनकांत गिरफ्तार हुए हैं। दोनों मूलतः भिंड के रहने वाले हैं, दोनों युवक पढ़े-लिखें हैं लेकिन ऑनलाइन गेम की लत से वो कर्जदार हो गए। कर्ज चुकाने और ऑनलाइन गेम खेलने की लत पूरा करने के लिए वो चोरी की वारदात करने लगे। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया साथ ही इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- घर में सो रही महिला की हत्या, गर्दन में धारदार हथियार से हमले के निशान, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वह ऑनलाइन गेम खेलने के आदी हो गए थे। गेम में लगातार पैसे हारने के कारण उन पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा शिवानी के घर चोरी की योजना बनाई। उन्हें यह भी पता था कि घर में सोने चांदी के जेवर और नगदी रखी हुई है। दोनों ने रात का समय चुनकर और रात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर दिया है जिसमें सोने-चांदी के जेवर और नगदी शामिल है। पुलिस ने बताया जिला भिंड के रहने वाले थे और ग्वालियर में पढ़ाई के लिए रह रहे थे।
