फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   President Droupadi Murmu arrived in Kuno from Gwalior; 2,000 security personnel deployed.

Gwalior News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुनो पहुंची, 5KM तक नो फ्लाई जोन घोषित; दो हजार जवान सुरक्षा में तैनात

Sun, 21 Jun 2026 08:23 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को अपने मध्य प्रदेश दौरे के तहत ग्वालियर पहुंचीं। एयरबेस पर राज्यपाल और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर ग्वालियर से कूनो तक सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu arrived in Kuno from Gwalior; 2,000 security personnel deployed.
ग्वालियर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत।

विस्तार

18 से 22 जून के मध्य प्रदेश दौरे के तहत 21 जून रविवार को राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर को ग्वालियर एयरबेस पर पहुंची। वह जबलपुर से सीधे ग्वालियर आई हैं। यहां एयरबेस पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पुष्प गुच्छ देकर किया।  राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा लगा है।
विज्ञापन


ग्वालियर से कूनो तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरबेस से मुरार सर्किट हाउस के पांच किलोमीटर का एरिया नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। दो हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर में ही 1200 से अधिक जवान तैनात
राष्ट्रपति की त्रिस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्वालियर और श्योपुर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दोनों जिलों में लगभग 2000 पुलिसकर्मियों और विशेष सुरक्षा बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। अकेले ग्वालियर में ही 1200 से अधिक जवान तैनात हैं। सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन और वीआईपी सर्किट हाउस के चारों ओर 5 किलोमीटर की परिधि को पूरी तरह 'नो फ्लाई ज़ोन' घोषित कर दिया गया है।इस दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर या किसी भी प्रकार की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन स्थिति के लिए एक सड़क मार्ग को भी वैकल्पिक तौर पर पूरी तरह सुरक्षित और तैयार रखा गया है।जिला प्रशासन और पुलिस ने ग्वालियर से लेकर श्योपुर कूनो तक सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है।अभी तो राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से श्योपुर के लिए रवाना हो गई हैं, यदि लौटते में मौसम खराब रहता है तो वह सड़क मार्ग के माध्यम से ग्वालियर आ सकती हैं।


ये भी पढ़ें- MP: भाजपा नेता के घर हुई चोरी का पर्दाफाश, कई राज्यों से जुड़े थे गैंग के तार; पांच सदस्य गिरफ्तार माल बरामद

राष्ट्रपति यहां चीतों की स्थिति का जायजा लेंगी
राष्ट्रपति 21 जून को वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर एयरबेस पहुंची।यहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गई हैं। जहां कूनो पहुंच गई थीं। कूनो में वह बोत्सवाना से लाए गए चीतों की स्थिति का जायजा लेंगी। उन्हें चीतों के बाड़ों, उनकी देखरेख और प्रोजेक्ट की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अगले दिन मतलब 22 जून को सुबह 10.30 बजे वापस ग्वालियर एयरबेस पहुंचेंगी और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

ग्वालियर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति का ग्वालियर एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने किया स्वागत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed