{"_id":"69aaae463515da404201887c","slug":"when-he-did-not-get-a-car-as-dowry-he-threw-acid-on-his-wife-the-child-sleeping-in-her-lap-also-got-burnt-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4019534-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्वालियर में कार की मांग को लेकर एक नवविवाहिता को पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने फिर कार की मांग की। पत्नी ने विरोध किया तो उसने पास रखी एसिड की बोतल उस पर फेंक दी। उस समय नवविवाहिता अपनी चार माह की बच्ची को गोद में लिए हुए थी। एसिड गिरने से महिला के हाथ, पैर झुलस गए। बच्ची पर भी कुछ बूंदें गिरीं। बहू का शोर सुनकर बचाने आए ससुर की शर्ट पर भी एसिड के छींटे पड़ गए। घटना रात करीब 11 बजे लोहिया बाजार क्षेत्र में हुई। घायल महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने पुलिस ने सुबह दहेज एक्ट और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के डबरा निवासी 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन, पुत्र महेंद्र अग्रवाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। बेटी की शादी में योगिता के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। शादी के बाद करीब 15 से 20 दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद सास-ससुर और पति कार की मांग करने लगे। पति मनन अग्रवाल ने योगिता से कहा कि वह अपने पिता से कार दिलाने की बात करे। योगिता ने समझाया कि उसके पिता के पास अब इतने पैसे नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद पति उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। करीब चार माह पहले योगिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। कार की मांग और विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट किए जाने की बात योगिता ने अपने मायके पक्ष को भी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सीहोर में कलयुगी ताऊ का खूनी खेल, परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन पर लठ से किए ताबड़तोड़ वार, हुई मौत
पति मनन नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने पत्नी से फिर पिता को फोन कर कार दिलाने के लिए कहने को कहा। पत्नी ने विरोध किया तो उसने गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद वह पास में रखी एसिड की बोतल लाकर पत्नी पर फेंक दी। एसिड गिरने से योगिता के हाथ, बाएं पैर की पिंडली और जांघ झुलस गई। उस समय उसकी चार माह की बच्ची गोद में थी, जिस पर भी कुछ बूंदें गिर गईं। बहू को बचाने आए ससुर महेंद्र अग्रवाल की शर्ट पर भी एसिड के छींटे पड़े। घटना के बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद योगिता और उसकी बच्ची को मायके पक्ष अपने साथ ले गए। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया महिला का इलाज कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X