{"_id":"69a8167589f2887d79086bef","slug":"nris-wife-raped-father-in-law-turns-monster-in-sons-absence-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4015565-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय महिला ने अपने 58 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इज्जत का हवाला देकर पति और सास ने ने चुप रहने को कहा। पति के संपर्क तोड़ने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच कर रही है।
ससुर ने किया बहू पर जुल्म
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्वालियर में एक एनआरआई की 28 वर्षीय पत्नी ने अपने 58 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का पति विदेश में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है और घटना के समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात करीब 1 बजे ससुर उसके बेडरूम में घुस आया, विरोध करने पर उसका मुंह दबाया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी सास और पति को दी, लेकिन उसे चुप रहने के लिए कहा गया। पति ने उसे अपने साथ विदेश ले जाने का आश्वासन दिया। पति उसे मायके छोड़ गया और कहा कि लौटकर साथ ले जाएगा, लेकिन फिर वापस नहीं आया। इसके बाद पीड़िता ने महाराजपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
Trending Videos
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय नवविवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी सितंबर 2023 में महाराजपुरा निवासी युवक से हुई थी। पति विदेश में नौकरी करता है और वर्ष में दो बार घर आता है, जबकि महिला सास-ससुर के साथ ग्वालियर में रहती है। शिकायत के अनुसार पति ग्वालियर आया हुआ था।रात वह अपनी ताई के साथ बाहर गया था। इसी दौरान महिला अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 1 बजे उसे शरीर पर हरकत महसूस हुई। आंख खुली तो देखा कि ससुर बिस्तर पर मौजूद था और उसके साथ अशोभनीय हरकत कर रहा था। विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर आरोप है कि ससुर ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ब्लैकमेलिंग केस में फंसे पूर्व रेलकर्मी के वायरल वीडियो की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी नजर
इज्जत का हवाला देकर कराया चुप
घटना के अगले दिन सुबह पीड़िता ने सास और पति को पूरी बात बताई, लेकिन आरोप है कि दोनों ने परिवार की इज्जत का हवाला देकर उसे चुप रहने को कहा। पति ने यह भरोसा भी दिलाया कि वह जल्द ही उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा। शिकायत के मुताबिक इसके बाद भी ससुर उसके आसपास मंडराता रहा और दोबारा गलत हरकत करने की कोशिश करता रहा, जिससे वह लगातार भय और तनाव में रही।
पति ने बातचीत भी कर दी बंद
घटना के बाद पति ने पीड़िता को यह भी कहा कि वह उसे अब अपने साथ विदेश ले जाएगा। पति ने बाहर जाने का कह कर पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया और कहा कि लौटकर आएगा तो सीधे उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा। इसके बाद महिला इंतजार ही करती रही। न पति लेने आया न ही ससुराल वालों ने कोई संपर्क रखा। पति से संपर्क किया तो पता लगा कि वह तो विदेश चला गया है और बातचीत नहीं कर रहा। इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी और इसके बाद वह महाराजपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X