सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A young man was beaten to death in Gwalior after being humiliated in front of his relatives.

Gwalior News: ग्वालियर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदारों के सामने बेइज्जत करने का लिया बदला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र के सरसपुरा गांव में बर्थडे पार्टी के विवाद के बाद बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने 45 वर्षीय रामसेवक गुर्जर पर लाठी-डंडों से हमला कर गोली चलाते हुए फरार हो गए। गंभीर घायल रामसेवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है। 

A young man was beaten to death in Gwalior after being humiliated in front of his relatives.
ग्वालियर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर लाठी-लुहांगी से हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से युवक के हाथ पैर, सिर और सीने पर वार किए। इसके बाद हमलावर बंदूक से गोलियां चलाते हुए भाग गए। घटना बिजौली के सरसपुरा गांव की है। घायल को परिजन गंभीर हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

Trending Videos


पता लगा है कि मृतक हमलावर के नाती के बर्थ-डे पार्टी में गया था। वहां किसी बात पर बातचीत में गर्मागर्मी हो गई था। उस समय तो रिश्तेदारों के बीच बात आई-गई हो गई, लेकिन हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप

ग्वालियर के बिजौली थाना स्थित सरसपुरा गांव में गब्बर सिंह का टोला निवासी 45 वर्षीय रामसेवक उर्फ बल्ली पुत्र गब्बर सिंह गुर्जर पेशे से किसान था और शराब पीने का आदी था। गांव में ही रहने वाले ऑफिसर गुर्जर उर्फ मुन्ना के घर पर नाती का बर्थ-डे समारोह था। समारोह में रामसेवक भी निमंत्रण में गया था। कुछ ही दूरी पर उसका बड़ा भाई रामअख्यतार सिंह व कल्याण सिंह भी थे। ऑफिसर गुर्जर उर्फ मुन्ना, उसका बेटा विनोद गुर्जर निवासी सरसपुरा व एक रिश्तेदार संतीश गुर्जर निवासी बांके का पुरा गोहद भिंड पहुंचे। ऑफिसर के हाथ में बंदूक थी और विनोद, सतीश लाठी व लुहांगी पकड़े गए हुए थे। तीनों ने बिना कोई बात किए रामसेवक पर सोते में ही हमला कर दिया।

आरोपियों ने सिर, सीना, पेट व हाथ-पैर पर ताबड़तोड़ वार किए। रामसेवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके भाई जागे जब तक तो हमलावर उसकी बुरी हालत कर चुके थे। भाइयों को कमरे में पहुंचने पर ऑफिसर, विनोद व सतीश बंदूक से गोलियां चलाते हुए भाग गए। ऐसा पता लगा है कि मृतक व हमलावर ऑफिसर सिंह गुर्जर में बातचीत होती थी। यही कारण था कि ऑफिसर के नाती के बर्थडे में रामसेवक गया था। वहां खाना खाने के दौरान दोनों के बीच में मुंहवाद हो गया था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed