{"_id":"6a68edf4ee329b63eb0f48ad","slug":"the-body-of-a-contract-sub-engineer-was-found-under-suspicious-circumstances-gaurav-dubey-was-found-half-naked-in-a-hotel-bathroom-harda-news-c-1-1-noi1435-4553333-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harda: संविदा सब इंजीनियर का होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में शव, क्या हो सकती है मौत की वजह? जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda: संविदा सब इंजीनियर का होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में शव, क्या हो सकती है मौत की वजह? जांच शुरू
Wed, 29 Jul 2026 07:55 AM IST
हरदा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
Published by: हरदा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:55 AM IST
सार
हरदा शहर के मिश्रा पैलेस होटल में मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा पैलेस होटल में मंगलवार सुबह मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे (54) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। इंद्रपुरी, भोपाल निवासी गौरव दुबे हरदा जनपद पंचायत में मनरेगा योजना के तहत संविदा सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और पिछले लगभग 15 वर्षों से मिश्रा पैलेस होटल में रह रहे थे। उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी भोपाल में रहते हैं।
शव अर्धनग्न अवस्था में मिला
कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि गौरव दुबे सोमवार से ही अपने साथियों और परिजनों के फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। मंगलवार सुबह कार्यालय के कर्मचारियों ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल पहुंचकर देखा गया कि कमरा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी लगातार बज रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रूम नंबर 113 के बाथरूम में गौरव दुबे का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।
प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत हार्ट फेल होने से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके हरदा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौरव दुबे ने सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे तक व्हाट्सएप संदेश देखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद वह स्नान करने गए होंगे और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, यह जानकारी भी सामने आई है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला था।

15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा म

15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा म

15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा म