फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Thousands of farmers blocked the national highway, angry over low prices for mung beans.

MP News: नेशनल हाइवे पर हजारों किसानों ने किया चक्काजाम, मूंग की मात्रा कम खरीदे जाने पर हैं नाराज

Wed, 15 Jul 2026 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा/नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा/नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 07:14 PM IST
सार

हरदा में समर्थन मूल्य पर कम मूंग खरीदी से नाराज किसानों ने 15 दिन के आंदोलन के बाद नागपुर-इंदौर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। किसान पांच क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी, फसल बीमा और एमएसपी गारंटी कानून की मांग पर अड़े हैं। प्रशासन किसानों से बातचीत कर समाधान तलाशने में जुटा है।

विज्ञापन
MP News: Thousands of farmers blocked the national highway, angry over low prices for mung beans.
इंदौर नागपुर हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर्थन मूल्य पर कम हो रही मूंग खरीदी के विरोध में किसानो का सब्र आखिराकर टूट गया। 15 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। कई किसान टेंट लगाकर हाईवे पर बैठ गए हैं। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन




बता दें कि पिछले 15 दिनों से मूंग खरीदी को लेकर किसानों के अलग-अलग संगठन धरना आंदोलन कर रहे हैं। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग प्रति एकड़ खरीदा जा रहा है। किसानों की मांग है कि सरकार पांच क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदे, लेकिन 15 दिनों से कर रहे मांग पर सरकार ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे नाराज किसानों ने नागपुर-इंदौर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक जाम नहीं हटाएंगे। 
विज्ञापन


हजारों किसान शामिल
अनिश्चितकालीन चक्काजाम में जिले भर से हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। तेज धूप और गर्मी होने पर किसान संगठन ने नेशनल हाईवे पर टेंट लगा दिया। किसान किसी की सुन नहीं रहे। हड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी धुप से बचने पेड़ की छाव का सहारा ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छतरपुर गोलीकांड: बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किसान पर गोली चलाने का है आरोप

आम किसान यूनियन समिति के सदस्य सुनील गोल्या ने बताया कि 2 जुलाई से आम किसान यूनियन शत-प्रतिशत मूंग खरीदी खाद वितरण प्रणाली में आ रही विसंगति,  फसल बीमा और एमएसपी गारंटी कानून के लिए लगातार आंदोलन कर रही है। गांव-गांव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। 10 जुलाई को शहर के चारों और सांकेतिक जाम भी किया गया। इसके बाद भी सरकार की नीद नहीं खुली तो आज आम किसान यूनियन के नेतृत्व में पूरे हरदा जिले के किसानों ने मिलकर यहां नेशनल हाईवे को जाम किया है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी हम यहां से उठकर जाने वाले नहीं है। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष गणेश पटेल ने बताया कि आज हम यहां फोरलेन पर बैठे हैं। सरकार हमारी मूंग खरीदी नहीं कर रही है। केवल एक क्विंटल 20 किलो खरीदी करने का सरकार ने नियम बनाया है। हमारी मांग है कि सरकार पांच क्विंटल मूंग खरीदी करे।
 
सुलह का रास्ता निकालेंगे
एसडीएम अशोक कुमार डहेरिया ने बताया कि आम किसान यूनियन द्वारा यहां चक्काजाम किया गया है और अभी किसानों के साथ बातचीत चल रही है। जो भी स्थिति निर्मित होगी, आगे तय किया जाएगा। वर्तमान में शांतिपूर्वक वार्ता चल रही है, हम तीन दिन से लगातार बात कर रहे हैं, सुलह का रास्ता निकल जाएगा।

नर्मदापुरम में भी किसानों का हल्लाबोल
नर्मदापुरम जिले में भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान संघ सहित अन्य किसान संगठनों ने सरकार की खरीदी नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान संगठनों का कहना है कि वर्तमान खरीदी व्यवस्था से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (मध्यप्रदेश) के नेतृत्व में बुधवार को डोलरिया तहसील के ग्राम बघवाड़ा में किसानों ने क्षेत्रीय विधायक के निज निवास के सामने हरदा रोड पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।

किसान संगठनों का आरोप है कि सरकार की मूंग खरीदी नीति किसान विरोधी है। उनका कहना है कि मूंग की कुल उपज का केवल 25 प्रतिशत हिस्सा ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा रहा है, जबकि प्रति एकड़ 1 क्विंटल 20 किलो खरीदी की सीमा तय कर दी गई है। इसके कारण किसानों को अपनी अधिकांश उपज खुले बाजार में कम कीमतों पर बेचने की मजबूरी बन रही है।

प्रदर्शन के दौरान वघवाडा में विधायक ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। हालांकि किसान संगठनों का कहना है कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद संगठनों ने आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी है। इधर किसानों ने संभावित रूप से 27 जुलाई को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed