सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Tractor-trolley overturns in Sirali, two dozen labourers injured; three in critical condition

Harda: लापरवाही या हादसा? ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल और तीन की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सिराली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। हादसा खुदिया और जिनवानिया गांव के बीच हुआ, जब मजदूर काम से लौट रहे थे।

Tractor-trolley overturns in Sirali, two dozen labourers injured; three in critical condition
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिराली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। यह हादसा दोपहर करीब 4 बजे खुदिया और जिनवानिया गांव के बीच हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले जाया गया।
Trending Videos


तीन मजदूरों की हालत गंभीर

अस्पताल में डॉ आर के चौधरी और डॉ रूपेंद्र गुर्जर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सिराली में ही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग लड़कियां भी हुईं घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए अधिकांश मजदूर नाबालिग लड़कियां हैं। ये सभी नीमढाना और पदाल्दा गांव की निवासी बताई जा रही हैं। मजदूर खुदिया गांव में काम करने के बाद जिनवानिया की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल समेत चार संभागों में गेहूं खरीदी आज से, BJP नेता करेंगे किसानों का स्वागत, कांग्रेस का प्रदर्शन

स्टेयरिंग फेल होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल होना या संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पदाल्दा गांव से करीब 60 मजदूरों को पहले एक पिकअप वाहन में लाया गया था। इसके बाद उन्हें दो अलग अलग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर काम पर ले जाया गया, जिसमें से एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। इस हादसे ने मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed