फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   High alert in Mandsaur and Neemuch due to heavy rains

मध्यप्रदेश: गांधी सागर बांध ओवरफ्लो, मंदसौर-नीमच में 20 हजार लोग राहत कैंपों में भेजे गए

Mon, 16 Sep 2019 11:42 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 16 Sep 2019 11:42 AM IST
सार

  • मंदसौर और नीमच में बारिश से रेड अलर्ट जारी।
  • मंदसौर में बारिश का 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 
  • करीब 200 गांवों के हालात खराब हैं। 
  • जिला प्रशासन ने 117 गांवों को खाली कराया है।

विज्ञापन
High alert in Mandsaur and Neemuch due to heavy rains
मंदसौर और नीमच में भारी बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच में बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंदसौर में बारिश का 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। जिससे करीब 200 गांवों के हालात खराब हैं। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 9 इंच की बारिश हुई है, जिससे इन गांवों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन की ओर से 117 गांवों को खाली करा दिया गया है। हालात इतने खराब हैं कि 20 हजार लोगों को 55 राहत कैंपों में भेजा गया है।

विज्ञापन


गांधी सागर बांध का पानी शनिवार रात तक मंदसौर और नीमच जिले के 63 गांवों तक आ गया। बाढ़ के हालात देखते हुए अगले दिन सुबह नौ बजे तक 2500 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यहां बस स्टैंड तक में पानी भर गया था। जिसके चलते मौसम केंद्र ने यहां रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अभी तक मंदसौर में 77.5 इंच बारिश हो चुकी है, इससे पहले 1944 में सबसे अधिक 62 इंच तक बारिश हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2040 तक पूरे देश में ढाई करोड़ से ज्यादा लोग आ सकते हैं बाढ़ की चपेट में
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी सागर बांध से राजस्थान में भी बाढ़ आ गई है। केंद्र ने दोनों ही राज्यों की समीक्षा ली। जिसके बाद बांध को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया गया। कैबिनेट सचिव ने दोनों राज्यों के प्रशासनिक मुखिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हालातों की जानकारी ली है।

बता दें गांधी सागर में बारिश का 16 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 5 लाख क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। इससे राजस्थान के जिलों में बाढ़ आ गई है।

बांध में दरार नहीं पर घट रहा पानी

मध्यप्रदेश की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में बैठे मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने कहा कि शनिवार को बांध में 16 लाख क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, जो रविवार देर शाम को घटने लगी। बांध के बैक वाटर से 63 गांव प्रभावित हुए हैं, जिन्हें खाली करा दिया गया है। हालांकि बांध में कहीं दरार नहीं है, हर क्षण मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 15 साल में दोगुनी गति से पिघले हैं हिमालय के ग्लेशियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed