फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh: A woman desperate for a child was Misdeed by a fake baba

वहशी बाबा की करतूत: संतान की चाह में परेशान महिला का ढोंगी ने उठाया फायदा, झाड़-फूंक के नाम पर कर दिया ये कांड

Fri, 24 Jul 2026 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Jul 2026 05:12 PM IST
सार

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ में संतान का झांसा देकर एक ढोंगी तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अंधविश्वास से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
Tikamgarh: A woman desperate for a child was Misdeed by a fake baba
झाड़ फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म - फोटो : साकंतिक फोटो

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिला को झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए संतान होने का भरोसा दिलाकर एक ढोंगी तांत्रिक ने अपने जाल में फंसा लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता लंबे समय से संतान न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी तांत्रिक से हुई। आरोपी ने स्वयं को तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए संतान प्राप्ति कराने में सक्षम बताते हुए महिला का विश्वास जीत लिया। उसने दावा किया कि विशेष पूजा-पाठ और तांत्रिक अनुष्ठान करने से महिला की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जेपी अस्पताल में बवाल: 21 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दी आत्मदाह की चेतावनी, अस्पताल की व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बहाने तांत्रिक ने महिला को एकांत स्थान पर बुलाया और धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को किसी से भी इस बारे में कुछ न बताने के लिए डराया-धमकाया। कुछ समय बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन तत्काल उसे लेकर बल्देवगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास, झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे ढोंगी तांत्रिकों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed