{"_id":"65cef1ad71fd40ff5702880c","slug":"hindu-organizations-memorandum-in-protest-against-drain-being-built-near-siddheshwari-shaktipeeth-in-vidisha-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 80 साल पुराने सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ के पास रेलवे बना रहा नाला, नाराज हिंदू संगठनों ने की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 80 साल पुराने सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ के पास रेलवे बना रहा नाला, नाराज हिंदू संगठनों ने की यह मांग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
मंदिर से जुड़े पार्षद प्रतिनिधि सिद्धार्थ जैन ने बताया कि यह मंदिर 80 साल पुराना है। इसकी स्थापना शंकराचार्य द्वारा की गई थी, यह शक्तिपीठ है। मंदिर से सभी शहरवासियों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में रेलवे को अपने प्लान में बदलाव करना होगा।
हिंदू संगठनों ने मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के विदिशा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ के शिव प्रतिमा और शनिदेव प्रतिमा के पास से रेलवे एक नाला बना रहा है। इस नाले का निर्माण अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति उठाई है।
Trending Videos
संगठनों के पदाधिकारियों ने रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नाले को पुराना जीआरपी थाने के पास बनाए जाने की मांग की है। ताकि, मंदिर को किसी प्रकार से क्षति न पहुंचे और न ही प्रतिमाओं के पास से गंदा नाला निकले। ज्ञापन दिए जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगा, उनके स्तर पर ही इसे लेकर फैसला किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से जुड़े पार्षद प्रतिनिधि सिद्धार्थ जैन ने बताया कि यह मंदिर 80 साल पुराना है। इसकी स्थापना शंकराचार्य द्वारा की गई थी, यह शक्तिपीठ है। मंदिर से सभी शहरवासियों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में रेलवे को अपने प्लान में बदलाव करना होगा।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा कि ज्ञापन देकर किसी भी प्रकार से मंदिर को क्षति नहीं पहुंचाने की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X