फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   After the death of two people due to diarrhea in Narmdapuram, the health department started door-to-door surve

Narmdapuram: डायरिया से दो लोगों की मौत के बाद हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया डोर-टू-डोर सर्वे

Thu, 28 Jul 2022 11:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 11:06 AM IST
सार

नर्मदापुरम जिले के ग्राम बागरा तवा में उल्टी दस्त से दो लोगो की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल 14 लोगों का इलाज जारी है। गांव में बीमारी फैलने की आशंका के चलते प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है।

विज्ञापन
After the death of two people due to diarrhea in Narmdapuram, the health department started door-to-door surve
गांव में जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम जिले के ग्राम बागरा तवा में उल्टी दस्त से दो लोगो की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल 14 लोगों का इलाज जारी है। गांव में बीमारी फैलने की आशंका के चलते प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डायरिया से प्रभावित दफाई मोहल्ले में कलेक्टर ने मृतक विधाबाई (45 वर्षीय) पति पंचम कौल एवं  मुन्ना (40 वर्षीय) पिता रेवाराम कहार के परिजनों से चर्चा की तथा मृत्यु के कारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को मृतक के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। 
विज्ञापन


150 से अधिक लोगों का किया गया सर्वे 
बाल विकास परियोजना अधिकारी माखननगर  वीणा बोरासी ने बताया कि अब तक डेढ़ सौ से अधिक लोगों का सर्वे किया गया है, जिसमें 2 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोग उल्टी दस्त से प्रभावित हैं। इन 14 लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर टू डोर होगा सर्वे 
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया, कि दफाई मोहल्ला सहित अन्य आसपास के ग्रामों में डोर टू डोर सर्वे कर स्वास्थ्य जांच करें एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जाए। उन्होंने पेय जल स्त्रोतों की भी सघन साफ सफाई एवं क्लोरिफिकेशन किए जाने के निर्देश दिए।

 
कलेक्टर ने की ग्रामीणों से बात 
ग्राम बागरा के भ्रमण के दौरान कलेक्टर  सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने वर्षा में जलभराव, आवास सहायता आदि  समस्याएं बताई। कलेक्टर ने राजस्व एवं जनपद के अमले को मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के तहत  पात्र ग्रामीणों को पट्टे उपलब्ध कराने तथा जलभराव की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed