{"_id":"62dcba584c148e76544c3fd2","slug":"four-youths-trapped-in-tawa-dam-for-taking-selfie-in-narmadapuram-villagers-saved-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सेल्फी लेने के चक्कर में तवा डैम में फंसे चार युवक, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सेल्फी लेने के चक्कर में तवा डैम में फंसे चार युवक, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया
Sun, 24 Jul 2022 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 08:50 AM IST
सार
नर्मदापुरम जिले की तवा नदी में सेल्फी लेने गए चार युवक पानी के बीच फंस गए। किसी तरह ग्रामीणों ने युवकों को बचा लिया।
विज्ञापन
नदी के बीच फंसे युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले की तवा नदी में चार युवकों के फंसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहै है कि युवक तवा डैम के गेट खुलने के दौरान नदी में आ रहे पानी के बीच सेल्फी लेने गए थे, इसी दौरान बांध से छूटे पानी के बीच फंस गए। राहत की बात ये रही कि ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवकों को सकुशल बचा लिया।
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते तवा, भदभदा समेत कई डैम के गेट खोले जा रहे हैं। रोमांचक नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बांधों का रुख कर रहे हैं। तवा बाँध के 9 गेट खोलकर एक लाख 36 हज़ार 800 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे नदी उफान पर है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते तवा, भदभदा समेत कई डैम के गेट खोले जा रहे हैं। रोमांचक नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बांधों का रुख कर रहे हैं। तवा बाँध के 9 गेट खोलकर एक लाख 36 हज़ार 800 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे नदी उफान पर है।
विज्ञापन
