फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Horrific road accident on Narmadapuram road a bus full of devotees rammed into a parked truck one killled

Accident: नर्मदापुरम - पिपरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत

Tue, 10 Jan 2023 01:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 01:12 PM IST
सार

नर्मदापुरम - पिपरिया स्टेट हाईवे पर घने कोहरे के कारण श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग घायल हैं।

विज्ञापन
Horrific road accident on Narmadapuram road a bus full of devotees rammed into a parked truck one killled
हादसे में बस का बायां भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम - पिपरिया स्टेट हाईवे पर घने कोहरे के कारण श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंगलवार सुबह 6:00 बजे शोभापुर के पास बस सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में बैठे 38 श्रद्धालु घायल हो गए, वहीं एक यात्री की पिपरिया के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और सोहागपुर एसडीओपी, टीआई समेत पुलिस स्टाफ ने पहुंचकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सोहागपुर, पिपरिया और माखननगर से बुलाई गई एम्बुलेंस से गंभीर घायल श्रद्धालुओं को पिपरिया और सोहागपुर से नर्मदापुरम रेफर किया गया है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे सभी लोग श्रद्धालु हैं, जो कि उज्जैन, ओंकारेश्वर दर्शन करने आएं थे और वापस बालाघाट जा रहे थे।
विज्ञापन



एसडीओपी मदन मोहन समर ने जानकारी देते हुए बताया कि बस उज्जैन से बालाघाट जा रही थी। बस में करीब 50 लोग बैठे थे। 38 श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें पिपरिया, सोहागपुर ले जाया गया। एक श्रद्धालु की पिपरिया अस्पताल में मौत हुई है। मृतक का नाम श्रीराम सहाये पिता प्रेमचंद कबरे उम्र (56) निवासी बालाघाट बताया जा रहा है। 20 लोगों को अधिक चोटे आने से उन्हें नर्मदापुरम भेजा गया है। एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed