{"_id":"62b7cf7da04f30539b5311f6","slug":"mp-news-convicted-of-raping-minor-commits-suicide-after-hearing-20-years-sentence-family-members-accuse-police-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नाबालिग से रेप के दोषी ने 20 साल की सजा सुनकर किया सुसाइड, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नाबालिग से रेप के दोषी ने 20 साल की सजा सुनकर किया सुसाइड, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
Sun, 26 Jun 2022 08:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:46 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में नाबालिग की किडनैपिंग और रेप के दोषी ने 20 साल की सजा सुनने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में नाबालिग की किडनैपिंग और रेप के दोषी ने 20 साल की सजा सुनने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दोषी को शुक्रवार को कोर्ट से पुलिस कस्टडी में जेल ले जाया जा रहा था। जेल पहुंचने से पहले आरोपी ने उल्टी की शिकायत की थी,जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने जुलाई 2020 में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे रेप किया था। आरोपी को जुलाई में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था। शुक्रवार को विशेष अदालत ने उसे रेप और अपहरण के मामले में दोषी पाते हुए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। शाम करीब 4 बजे उसे 6 लोगों की कस्टडी में कोर्ट से जेल भेजा जा रहा था, जहां रात को उसने उल्टी की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां रात करीब 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रात करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे। मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद के पुलिस उप-मंडल अधिकारी पराग सोनी ने कहा, 'अपराधी को तलाशी लेने के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया। शाम करीब 4 बजे पुलिस उसे जेल भेजने से पहले मेडिकल जांच के लिए ले गई थी। जहां उसने जहर खाने की सूचना दी थी।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
वहीं, परिजनों ने पुलिस पर सुरक्षा में गंभीर चूक का आरोप लगाया। मृतक दोषी के मामा ने कहा कि सजा सुनने के बाद वह ठीक था, उसने ऊपरी अदालत में जाने की बात कही थी। उसके पास आत्महत्या करने के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि जब पुलिस से पूछा कि उसने जहर कैसे खाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ये कैसे संभव है कि वह पुलिस की निगरानी में जहर खा ले और पुलिस को पता ही न चले।