फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Narmdapuram: Man jumped from Narmada bridge with two children when there was a quarrel with wife,

Narmdapuram: पत्नी से झगड़ा हुआ तो दो बच्चों को लेकर नर्मदा पुल से कूदा शख्स, मासूमों की मौत, पिता को बचाया गया

Sat, 04 Jun 2022 01:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 01:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-बुदनी के बीच स्थित नर्मदा पुल से एक पिता ने घरेलु विवाद से तंग आकर अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। गोताखोरों ने पिता को बचा लिया है, लेकिन हादसे में दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Narmdapuram: Man jumped from Narmada bridge with two children when there was a quarrel with wife,
दो बच्चों को लेकर नर्मदा पुल से कूदा पिता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-बुदनी के बीच स्थित नर्मदा पुल से एक पिता ने घरेलु विवाद से तंग आकर अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। शख्स ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने दो साल के बेटे और चार साल की बेटी के साथ पुल से नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने पिता को बचा लिया है, लेकिन हादसे में दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई है। आरोपी पिता पर मौत का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोहागपुर के गुदंरई के रहने वाले राजेश अहिरवार ने तीन दिन पहले अपनी पत्नी से मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी के पैर में चोट आई थी। राजेश ने उसे नर्मदापुरम के निजी हॉस्पिटल में पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अस्पताल में ही विवाद हो गया, जिसके बाद राजेश दोनों बच्चो को साथ लेकर पत्नी को आत्महत्या करने की चेतावनी देकर गया और दोनों बच्चों के साथ नर्मदा पुल से छलांग लगा दी। राजेश को पुल से कूदते हुए एक राहगीर ने देखा और डायल 100 पर सूचना दी। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बुदनी थाना TI विकास खींची गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद बुदनी एसडीएम, एसडीओपी, नर्मदापुरम एसडीएम वंदना जाट, एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान, देहात थाना टीआई संजय चौकसे भी गोताखोर, होमगार्ड टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने पिता को करीब एक किलोमीटर दूर से बचा लिया। वहीं, बच्चों की तलाश के लिए रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 2 साल के बेटे सार्थक और 4 साल की बेटी ओमवती के शव शनिवार सुबह ट्राइडेंट कंपनी के इंटकवेल के पास मिले। पिता पर बच्चों की हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed