फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Two women were crossing the railway track by running, suddenly the train came in front

MP News: दौड़कर रेलवे पटरी पार कर रही थीं दो महिलाएं, अचानक सामने आ गई ट्रेन, देखें वीडियो

Fri, 23 Dec 2022 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 09:13 PM IST
सार

घटना 19 दिसंबर की शाम की है। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से भागती हुईं दो महिलाएं प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आ रही थीं। उनके पटरी करते समय ही सामने से रफ्तार से ट्रेन आ रही थी।

विज्ञापन
Two women were crossing the railway track by running, suddenly the train came in front
महिलाओं को बचाने वाला वीडियो रेल मंत्रालय ने भी ट्वीट किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का एक वीडियो रेल मंत्रालय द्वारा ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें दो महिलाएं जान का जोखिम लेकर रेलवे पटरी पार करती दिख रही हैं। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से दोनों की जान बचाई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना 19 दिसंबर की शाम की है। बताया गया कि नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से भागती हुईं दो महिलाएं प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आ रही थीं। उनके पटरी करते समय ही सामने से रफ्तार से ट्रेन आ रही थी। महिलाओं की जान जोखिम में देख RPF के दो आरक्षक विनोद कश्यप,अमित अवस्थी और GRP के आरक्षक राकेश पाल ने दौड़कर महिलाओं को पटरी से प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। कुछ सेकेंड बाद ही ट्रेन निकल गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये महिलाएं परिक्रमावासी हैं, और बुजुर्ग हैं। 20 दिसंबस को रेल मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर घटना का वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि "सुरक्षा ही सर्वोपरि! मध्य प्रदेश के होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर सतर्क आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने पटरी पार कर रहीं दो बुजुर्ग महिलाओं की जान बचाई। कृपया एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए सदैव फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed