फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Accident: Massive fire breaks out in bus bound for Indore after tyre burst 26 passengers escape safely

Accident: इंदौर आ रही बस में टायर फटने के बाद लगी भीषण आग, 26 यात्रियों की जान बची; सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Thu, 09 Jul 2026 02:58 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 02:58 PM IST
सार

इंदौर आ रही अंबे ट्रेवल्स की बस में बायपास पर टायर से चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। चालक और राहगीरों की सतर्कता से सभी 26 यात्रियों व उनका सामान सुरक्षित निकाल लिया गया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


 

विज्ञापन
Accident: Massive fire breaks out in bus bound for Indore after tyre burst 26 passengers escape safely
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा से इंदौर आ रही एक यात्री बस में टायर फटने के बाद आग लग गई। चालक और राहगीरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। साथ ही उनका सामान भी सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बायपास पर अंबे ट्रेवल्स की बस रीवा से 26 यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही थी। रास्ते में अचानक टायर से चिंगारी उठी और धुआं निकलने लगा। चालक विजय कुशवाह ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। इसके बाद यात्रियों और राहगीरों की मदद से लगेज कंपार्टमेंट में रखा सामान भी बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  SC में सोनम का जवाब - मैं निर्दोष हूं, जमानत रद्द करने की याचिका पर दिया हलफनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पहले टायर से चिंगारी निकली, फिर धुआं उठा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई और पूरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार, बस अंबे ट्रेवल्स की थी और इसके मालिक रमेश बताए जा रहे हैं। बस रीवा से चलकर सतना सहित अन्य स्थानों से यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान बायपास के दोनों ओर यातायात कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed