सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Crime News Due to suspicion of character, the husband murdered his wife

Indore News: चरित्र शंका में वहशी बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला; शव ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव में पति राहुल वर्मा ने चरित्र शंका के चलते पत्नी सुमन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फोन पर बहन से बात करने को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट में सुमन की मौत हो गई। लाश ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Indore Crime News Due to suspicion of character, the husband murdered his wife
हत्या
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने ही वाला था कि पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे चरित्र शंका बताया जा रहा है।

Trending Videos


डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पूरा मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव का है। बुधवार को यहां रहने वाला राहुल वर्मा और उसकी पत्नी सुमन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल ने सुमन से मारपीट कर दी। गुस्से में राहुल ने सुमन को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि पति राहुल अपनी पत्नी के चरित्र पर हमेशा शंका करता था। घटना के समय पत्नी सुमन अपनी बहन से बात कर रही थी और इसी दौरान पति राहुल वहां पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भांजी की शादी के लिए लौट रहे थे
विज्ञापन


फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद
पति राहुल ने पूछा कि किससे बात कर रही हो। पत्नी ने बताया गया कि मैं अपनी बहन से बात कर रही हूं, लेकिन पति को पत्नी की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। राहुल ने पत्नी का फोन छीन लिया और उसे चेक करने लगा। इसी दौरान पत्नी ने विरोध किया तो राहुल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। घटनाक्रम में पत्नी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद राहुल घबरा गया। फिर उसने लाश ठिकाने लगाने की योजना बनाई। लेकिन मारपीट का शोर सुनकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। लाश ठिकाने लगाता उससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। सुमन को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत की पुष्टि की गई। पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed