सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Family abandoned Sonam says brother after she gets bail Meghalaya honeymoon murder case

MP: जमानत के बाद परिवार ने सोनम रघुवंशी से तोड़े सारे रिश्ते, भाई बोले- अब हमारे लिए खत्म हुई वो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 30 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: मेघालय हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को उसके परिवार ने पूरी तरह छोड़ देने का दावा किया है। उसके भाई ने कहा कि जमानत की जानकारी उन्हें मीडिया से मिली और अब परिवार ने उससे सभी संबंध खत्म कर दिए हैं। वहीं, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Family abandoned Sonam says brother after she gets bail Meghalaya honeymoon murder case
सोनम रघुवंशी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के राजा रघुवंशी के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर उसके परिवार ने बड़ा बयान दिया है। सोनम के बड़े भाई ने गुरुवार को कहा कि हाल ही में मेघालय की अदालत से जमानत मिलने के बाद परिवार ने उसे पूरी तरह से छोड़ दिया है और अब उससे कोई संबंध नहीं रखा जाएगा।

Trending Videos


हनीमून के दौरान लापता हुए थे राजा रघुवंशी
बता दें कि इस मामले में परिवहन व्यवसायी राजा रघुवंशी 23 मई को अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। बाद में 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ था। इस हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने वकील रखने से किया इनकार
इंदौर निवासी और व्यवसायी गोविंद रघुवंशी, जो सोनम के भाई हैं, ने कहा कि परिवार ने उसकी पैरवी के लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जमानत की अर्जी या उसकी सुनवाई की जानकारी भी उन्हें मीडिया से मिली। हालांकि उनके पिता देवी सिंह रघुवंशी को शिलांग में जमानत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करते हुए देखा गया था, जिसे लेकर उन्होंने कहा कि वह केवल अदालत के आदेश पर वहां गए थे।

'सोनम से पूरी तरह तोड़ा संबंध'
गोविंद ने यह भी साफ कहा कि परिवार ने सोनम को उसके हाल पर छोड़ दिया है और अब उसे घर में रखने का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिवार की स्थिति स्पष्ट है और वे उससे पूरी तरह दूरी बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, पांच लोगों के शव निकाले, 15 की तलाश जारी

दोनों परिवारों में बढ़ा तनाव
उधर, राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्हें उनकी जान का खतरा है। इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि सोनम को 9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अपने पति की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed