सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Dhar district becomes the biggest black spot in the state, 14 black spots on different routes.

Indore News: प्रदेश का सबसे बड़ा ब्लैक स्पाॅट बना धार जिला, अलग-अलग मार्गों पर 14 ब्लैक स्पाॅट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 01 May 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले से तीन बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं,सड़क हादसों के बढ़ते मामलों को लेकर  चिंता का विषय बन गया है। लगातार हो रही दुर्घटनाएं आम लोगों के लिए भी चेतावनी हैं। जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट इस समस्या को और गहरा बना रहे हैं।

Indore News: Dhar district becomes the biggest black spot in the state, 14 black spots on different routes.
धार में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तीन बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा धार जिला प्रदेश में सड़क हादसों के मामले में भी पहले स्थान पर है। इस जिले में ट्रैफिक विभाग ने 14 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं, जिनमें से 5 राष्ट्रीय राजमार्गों पर और 8 राज्य मार्गों पर स्थित हैं।

Trending Videos


हाल ही में तिरला बायपास के पास पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की मौत हुई थी, वह स्थान भी एक ब्लैक स्पॉट था। जिले में लगातार हो रहे हादसे और उनमें हो रही मौतें चिंता का विषय हैं। अब इन ब्लैक स्पॉट्स की ट्रैफिक इंजीनियरिंग सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धार जिला हादसों के मामलों में काफी आगे है। आंकड़ों के अनुसार यहां हर महीने औसतन 190 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 50 से अधिक लोगों की जान जाती है। वर्ष 2023 में 711, 2024 में 614 और 2025 में 600 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है। जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और अन्य सड़कों का जाल है, जिसके कारण यहां ट्रैफिक दबाव अधिक रहता है और हादसों की संख्या भी ज्यादा है।

 

हादसों के प्रमुख कारण
विशेषज्ञों के अनुसार सड़कों की उचित ट्रैफिक इंजीनियरिंग का अभाव हादसों का मुख्य कारण है। कई स्थानों पर ढाबा संचालकों ने सड़क पर अवैध कट बना दिए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बढ़ती है और दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। मानपुर से मांडू और रतलाम जाने वाले मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहता है, लेकिन वहां बहुत संकरा कट दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इसके अलावा घुमावदार मोड़, तीखी ढलान और तेज रफ्तार भी हादसों की बड़ी वजह हैं। जिले में रेल सुविधा न होने के कारण सड़क यातायात पर दबाव ज्यादा है, और रात में बड़ी संख्या में यात्री बसें भी इन मार्गों पर चलती हैं।

 

सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट हुआ समाप्त
धार जिले का सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट गणेश घाट हुआ करता था, जहां पिछले 10 वर्षों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी। यहां ढलान पर वाहन अनियंत्रित हो जाते थे और ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाएं होती थीं। इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 108 करोड़ रुपये की लागत से बायपास का निर्माण किया, जिसके बाद इस ब्लैक स्पॉट को समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed