फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In view of Diwali festival, Food Department takes action, seizes 298 kg mawa

इंदौर: मावा बनाने वाली एजेंसी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 298 किलो मावा जब्त; 75 हजार की सामग्री पकड़ी

Thu, 29 Oct 2026 08:13 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 08:13 PM IST
सार

इंदौर के ग्राम अहीरखेड़ी स्थित श्री श्याम फूड एजेंसी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर मिलावट की आशंका पर 298 किलो मावा, 28 किलो वनस्पति और 15 किलो सूजी जब्त की। पांच नमूने जांच के लिए लिए गए। प्रतिष्ठान का कारोबार बंद कराया गया।

 

विज्ञापन
In view of Diwali festival, Food Department takes action, seizes 298 kg mawa
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार निरीक्षण और कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम अहीरखेड़ी में संचालित श्री श्याम फूड एजेंसी का निरीक्षण किया गया। मौके पर मावा बनाने की प्रक्रिया सामने आने के बाद अधिकारियों ने मिलावट की आशंका जताते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को प्रतिष्ठान के प्रभारी कानसिंह राजपुरोहित मौके पर उपस्थित मिले। जांच में परिसर में मावा का निर्माण किया जाना पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिष्ठान में दूध से फैट निकालकर उसमें स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलाकर मावा तैयार किया जा रहा था। परिसर में वनस्पति तेल भी उपलब्ध मिला। इन परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने आशंका जताई कि दूध से फैट निकालने के बाद उसमें वनस्पति मिलाकर मावे का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


पढे़ं: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नमूने जांच के लिए लिए
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से मीठे मावे के दो नमूने, वनस्पति का एक, सूजी का एक और स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक नमूना लिया। इस तरह कुल पांच नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।

75 हजार रुपये की सामग्री जब्त
मिलावट की आशंका के चलते अधिकारियों ने प्रतिष्ठान से लगभग 298 किलोग्राम मावा, 28 किलोग्राम वनस्पति और 15 किलोग्राम सूजी जब्त की है। जब्त की गई खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान परिसर में खाद्य पदार्थों के निर्माण के लिए निर्धारित श्रेणी का पंजीयन भी नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, खाद्य पदार्थों का निर्माण करने के लिए उचित श्रेणी का पंजीयन नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान का खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद कराया जा रहा है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अब नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाना तथा आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

दीपावली जैसे त्योहार पर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed