सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A female sub-engineer demanded a bribe of fifteen thousand rupees to move the road construction file f

Indore: सड़क निर्माण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए महिला उपयंत्री ने मांगी पंद्रह हजार की घूस, रंगे हाथों पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 10 Apr 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

महू की यशवंत नगर पंचायत में सड़क निर्माण के भौतिक सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगना एक महिला उपयंत्री को भारी पड़ गया। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

Indore: A female sub-engineer demanded a bribe of fifteen thousand rupees to move the road construction file f
घूसखोर महिला इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महू की यशवंत नगर पंचायत में साढ़े चार लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण हुआ था। इस प्रोजेक्ट की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही थी। सड़क निर्माण का उपयंत्री सावित्री मुवैल भौतिक सत्यापन नहीं कर रही थी। ग्राम पंचायत सचिव रमेशचंद्र चौहान ने इसके लिए कहा तो सावित्री ने इसके एवज में पंद्रह हजार रुपये मांगे।

Trending Videos

 

इसकी शिकायत आवेदक ने इंदौर के लोकायुक्त कार्यालय में की। शिकायत की जांच के बाद अफसरों ने महिला इंजीनियर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रमेशचंद्र तय राशि लेकर उपयंत्री सावित्री के पास पहुंचा। उन्हें नोटों का बंडल उसे सौंपा और घूसखोर इंजीनियर को पकड़ने की ताक में खड़े दल को इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



अफसर कार्यालय में पहुंचे तो रिश्वत लेने वाली महिला अधिकारी हक्की-बक्की रह गई। जो गड्डी उसने रखी थी। पुलिस ने उसे जब्त किया और घूस लेने वाली महिला अधिकारी के हाथ धुलवाए। उसके हाथ में पीला रंग नजर आया। नोटों की गड्डी पर अफसरों ने केमिकल लगाया था।


लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा के तहत केस दर्ज किया है। महिला घूसखोर की शिकायत करने वाले आवेदक का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरे के बाद अफसरों को भौतिक सत्यापन कर उसे सरकारी डायरी में अंकित करना होता है, लेकिन उसमें महिला इंजीनियर देर कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed