सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A special superfast train will run between Indore and Mumbai from today, operating twice a week.

Indore: आज से चलेगी इंदौर-मुंबई के बीच स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन, सप्ताह में दो दिन संचालन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 04 May 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में बढ़ते यात्रियों के दबाव को देखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बोरीवली, सूरत और वड़ोदरा में भी ट्रेन रुकेगी।

Indore: A special superfast train will run between Indore and Mumbai from today, operating twice a week.
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में इंदौर-मुंबई रुट की ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रियों के दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे से चलेगी।

Trending Videos

ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल इंदौर स्पेशल हर रविवार और मंगलवार को रात 11.20 बजे मुंबई सेंट्रल से इंदौर के लिए रवाना होगी और अगले दिन दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 मई से 29 जून तक चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, उज्जैन पर ठहराव होगा। इसी तरह यह ट्रेन संख्या 09080 हर सोमवार और बुधवार को शाम पांच बजे इंदौर से जाएगी और अगले दिन सुबह सात बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाते समय भी इस ट्रेन का ठहराव उज्जैन, रतलाम और दाहोद में होगा। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ होगा। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी  मुकेश कुमार ने बताया कि बोरीवली, सूरत और वड़ोदरा में भी ट्रेन रुकेगी। इंदौर से व्यापार के सिलसिले में काफी यात्री सूरत जाते हैं। उन्हें भी इस ट्रेन के शुरू होने का फायदा मिलेगा। यह ट्रेन एसी-3 टियर कोच होगी। इसकी कोच संख्या 20 और प्रत्येक कोच में लगभग 64 सीटें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed