Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-american-rotary-delegation-california-visits-heritage-sites

आतिथ्यः अमेरिकी महिलाओं ने इंदौरी फूड का आनंद उठाया, राजबाड़ा से मांडू तक की खूबसूरती को निहारा

Wed, 18 Nov 2026 09:13 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 18 Nov 2026 09:13 AM IST
सार

इंदौर में रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत कैलिफोर्निया से 4 सदस्यीय अमेरिकी महिला दल ने 13 से 16 नवम्बर तक प्रवास कर भारतीय संस्कृति, व्यंजन, ऐतिहासिक स्थलों और सेवा प्रकल्पों की सराहना की।

विज्ञापन
indore-american-rotary-delegation-california-visits-heritage-sites
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर आए अमेरिकी रोटरी दल ने यहां पर भारतीय संस्कृति को समझा और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने इंदौर के खानपान को दुनिया का सबसे टेस्टी फूड बताया। कैलिफोर्निया से 4 सदस्यीय टीम इन दिनों इंदौर प्रवास पर है। रोटरी के माध्यम से यह दल इंदौर आया है। रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संस्कार कोठारी ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में रोटरी क्लब इन्दौर अपटाउन, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर मेघदूत, सिटी और यूनाइटेड की सक्रिय सहभागिता रही। सभी अमेरिकी अतिथि भारत की प्रगति और आतिथ्य सत्कार से बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन


संस्कार कोठारी ने बताया कि रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज रोटरी अंतर्राष्ट्रीय का एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिभागी बारी-बारी से दूसरे देशों या मण्डलों में जाकर अतिथियों के रूप में रुकते हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमण करना, स्थानीय रोटरी सेवा प्रकल्पों को देखना और वहां के रोटेरियंस से मिलना शामिल होता है। इसका मुख्य उद्देश्य अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के बीच आपसी समझ, सद्भावना और मित्रता की भावना को बढ़ाना है।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया से पहुंची 4 महिला सदस्यों की टीम
रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज चेयर माधुरी भरकतिया एवं अन्तर्राष्ट्रीय सर्विस चेयर राजन बावेजा के प्रयासों से इस वर्ष अमेरिका के कैलिफोर्निया रोटरी डिस्ट्रिक्ट 5160 से 4 सदस्यीय महिला दल इंदौर प्रवास पर पहुंचा। इस विदेशी दल का नेतृत्व रोटेरियन जॉय एलेडारस कर रही हैं। प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर पीडीजी अतुल गार्गव ने जानकारी दी कि 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक इंदौर प्रवास के दौरान 4 अतिथि महिला सदस्यों जॉय एलेडारस, पैगी ह्यूसटन, मिकी ली रिच और जॉसलीन पिटेल को क्रमशः सुशील-रूबी मल्होत्रा, अतुल-मनीषा गार्गव, अनिल-तृप्ति खरिया एवं विनीत-डॉ. आराधना सहाय ने अपने निवास पर आत्मीय मेजबानी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पारंपरिक परिधानों और व्यंजनों का लिया आनंद
डिस्ट्रिक्ट पब्लिक चेयर घनश्याम सिंह ने बताया कि माधुरी भरकतिया एवं राजन बावेजा के द्वारा यशवंत क्लब में स्वागत रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इसमें 4 अतिथियों ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में स्वागत समारोह में शामिल होकर लजीज भारतीय व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। सभी अमेरिकी अतिथि भारत की प्रगति और आतिथ्य सत्कार से बेहद खुश नजर आए। शहर भ्रमण के दौरान अमेरिकी दल ने राजबाड़ा, लालबाग, छत्रियां, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, कैंसर केयर हॉस्पिटल राऊ और विशेष ज्यूपिटर अस्पताल का दौरा किया। मॉडर्न स्कूल में मिड ब्रेन एक्टिवेशन एक्टिविटी से प्रशिक्षित बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति देखकर विदेशी मेहमान अचंभित हुए और उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। इसके साथ ही दल ने मांडू की ऐतिहासिक विरासत को भी करीब से जाना। इंदौर प्रवास के बाद यह दल भोपाल, पन्ना, सागर एवं खजुराहो की यात्रा के लिए रवाना हुआ।


प्रोजेक्ट दृष्टि और सेवा कार्यों की हुई प्रशंसा
दल के 4 सदस्यों ने चोइथराम नेत्रालय में रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट दृष्टि, अन्य सेवा प्रकल्पों एवं अध्यक्ष डॉ. आराधना सहाय के प्रयासों की सराहना की। दल के संपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के सफल संचालन में अतुल गार्गव एवं मनीषा गार्गव के साथ-साथ अनीश-सिम्मी मलिक, राकेश शर्मा, आलोक डे, डॉ. जी. के. पाराशर, मोहित जाखेटिया, शांतनु एवं शुभांगी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed