फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said that a wave of innovation is flowing in Indore.

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-इंदौर में नवाचार की गंगा बह रही है

Sun, 16 Aug 2026 06:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 16 Aug 2026 06:09 PM IST
सार

इंदौर में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहर की बदलती तस्वीर और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। अटल पथ के लोकार्पण सहित 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said that a wave of innovation is flowing in Indore.
इंदौर में, - फोटो : amarujala

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में नवाचार की गंगा बहती है। यह शहर स्वच्छता का भी सिरमौर है। इंदौर का कायाकल्प हो रहा है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में वर्षों पुरानी झुग्गी को हटाकर एक चौड़ी सड़क बनाई गई है। यह शहरवासियों की राह आसान करेगी। इस सड़क के बनने से रहवासी भी खुश हैं। इसके अलावा नगर निगम ने फायर ब्रिगेड की बाइक भी तैयार की है। इंदौर के प्राणी संग्रहालय में भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वहां 14-डी थिएटर और भूलभुलैया मनोरंजन का नया केंद्र होंगे। इंदौर में 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इंदौर से भी नाता रहा है। अटल जी ने 24 दलों के साथ तालमेल से सरकार चलाई। उनका किसी भी दल से मनभेद नहीं रहा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी के जरिए दोनों शहरों का विकास होगा। प्रधानमंत्री ने नदी जोड़ो अभियान का सपना देखा था। कांग्रेस ने हमेशा इस काम में अड़ंगे लगाए। हमने नर्मदा को शिप्रा से जोड़ा। प्रदेश सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है। नर्मदा से कई नदियों को जोड़ा गया है। कांग्रेस कभी विकास के काम में मदद नहीं करती। कांग्रेस ने हमेशा बंटाढार किया है।

विज्ञापन

 

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में अटल जी की प्रतिमा पहले लग जानी चाहिए थी। अब प्रतिमा शहर में नजर आएगी। चंदन नगर मार्ग का हल 15 दिन के भीतर निकाल लिया जाएगा। वहां भी चौड़ी सड़क बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि 14 करोड़ रुपये की लागत से अटल पथ बनाया गया है। इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में सिटी बसों का नेटवर्क भी बढ़ाया जाएगा। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पश्चिम क्षेत्र में चंदन नगर सड़क की सौगात मिलेगी।


 

खुली जीप में सवार हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अटल पथ पर खुली जीप में लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। कोई उन्हें फूलों के गुलदस्ते दे रहा था तो कोई फूलों की माला। जीप में उनके साथ भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी और मेयर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद थे। प्राणी संग्रहालय से जब मुख्यमंत्री अटल पथ जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में कांवड़ यात्रियों को जाते देखा। इसके बाद काफिला रुका और मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों से भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed