फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The state's first 14D theatre will be inaugurated at Indore Zoo today; the ticket price will be ₹

Indore News: आज इंदौर चिडि़याघर में होगा प्रदेश के पहले 14 डी थिएटर का लोकर्पण, 170 रुपये होगा टिकट

Sun, 16 Aug 2026 06:37 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 16 Aug 2026 06:37 AM IST
सार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अब दर्शकों को मनोरंजन का नयाअनुभव मिलने जा रहा है। 16 अगस्त से यहां  14-डी थिएटर की शुरुआत होगी, जहां  दृश्यों को दर्शक केवल देखेंगे ही नहीं, बल्कि आवाज, कंपन, हवा, पानी के जरिए उन्हें महसूस भी कर सकेंगे।  

विज्ञापन
Indore News: The state's first 14D theatre will be inaugurated at Indore Zoo today; the ticket price will be ₹
चिडि़याघर में होगा प्रदेश के पहले 14 डी थिएटर का लोकर्पण - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 16 अगस्त से दर्शकों को आधुनिक तकनीक से जुड़ा नया आकर्षण देखने को मिलेगा। चिड़ियाघर में तैयार 14-डी थिएटर रविवार को मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होगा। बीते एक महीने से इसका तकनीकी परीक्षण और ट्रायल चल रहा था। अब यह पूरी तरह दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। इस थिएटर में जाने के लिए दर्शकों को 170 रुपये का टिकट लेना होगा। इसमें भूलभुलैया का भी लुत्फ दर्शक ले सकेंगे।

विज्ञापन

 

यह प्रदेश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा, जहां 14-डी थिएटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रोजेक्ट पर पिछले वर्ष मार्च में पीपीपी मॉडल के आधार पर काम शुरू किया गया था। जिस स्थान पर थिएटर विकसित किया गया है, वह जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिसे अब आधुनिक मनोरंजन के रूप में विकसित किया गया है।

विज्ञापन

 

14-डी थिएटर में दर्शकों को केवल फिल्म देखने का अनुभव नहीं मिलेगा, बल्कि वे दृश्यों को महसूस भी कर सकेंगे। यदि स्क्रीन पर बादलों की गर्जना दिखाई जाएगी, तो उसकी आवाज और कंपन का अनुभव होगा। बारिश के दृश्य के दौरान पानी की हल्की फुहारें महसूस होंगी, जबकि तेज हवा वाले दृश्यों में हवा का प्रभाव भी दर्शकों तक पहुंचेगा। पहाड़ों से नीचे उतरने या तेज गति से आगे बढ़ने जैसे दृश्यों में सीटें भी उसी अनुरूप हिलेंगी, जिससे वास्तविकता जैसा रोमांच पैदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रबंधन के मुताबिक, थिएटर में कुल 14 विशेष इफेक्ट्स एक साथ काम करेंगे। इनमें ध्वनि, कंपन, गति, हवा और पानी महसूस कराने जैसी तकनीकें शामिल हैं, जो दर्शकों को आभासी दुनिया का जीवंत अनुभव देंगी।


 

चिड़ियाघर में केवल 14-डी थिएटर ही नहीं, बल्कि कई अन्य नई सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इनमें होलोग्राम जू प्रमुख आकर्षण होगा, जहां दर्शकों को हवा में जीव-जंतुओं की थ्रीडी आकृतियां दिखाई देंगी। इससे ऐसा महसूस होगा, मानो जानवर उनके सामने मौजूद हों। इसके अलावा जंगल सफारी, आकर्षक वॉटरफॉल, आधुनिक कैफेटेरिया और भूलभुलैया जैसी सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव इसके अलावा नेहरू पार्क के स्वीमिंग पूल का भी लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed