{"_id":"6a807da929aa0d32010bb14f","slug":"indore-news-15-august-weekend-tourist-places-crowd-traffic-jam-monsoon-weather-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पिकनिक स्पॉट्स पर पहुंचे हजारों सैलानी, सुहावने मौसम ने दोगुना कर दिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पिकनिक स्पॉट्स पर पहुंचे हजारों सैलानी, सुहावने मौसम ने दोगुना कर दिया आनंद
Sat, 15 Aug 2026 08:24 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:24 PM IST
सार
Indore News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड की लगातार छुट्टियों के चलते इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे पातालपानी, तिंचा फॉल, जानापाव और चोरल डैम पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
तिंचा फॉल
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले अवकाश और उसके बाद रविवार की छुट्टी के चलते आज इंदौर शहर की सड़कों से लेकर आसपास के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाने के बाद बड़ी संख्या में इंदौरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने शहर के आसपास के पिकनिक स्पॉट्स की ओर निकल पड़े।
हल्की रिमझिम बारिश ने बढ़ाया सैलानियों का उत्साह
मानसून के इस मौसम में मालवा की वादियां पूरी तरह हरी-भरी हो चुकी हैं। आज सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जमा रहा। बीच-बीच में हुई हल्की रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। मौसम के इस दिलकश मिजाज ने सैलानियों के उत्साह को दोगुना कर दिया।
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का लगा भारी जमावड़ा
शहर के पास स्थित प्रमुख पिकनिक स्पॉट्स पर तड़के से ही सैकड़ों गाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। पातालपानी और तिंचा फॉल में तेज मानसून के चलते झरने पूरे उफान पर हैं। यहां पहुंचे युवाओं और परिवारों ने पानी के बीच फोटोग्राफी, रील्स बनाने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरे जानापाव कुटी पर बड़ी संख्या में ट्रेकिंग के शौकीन पहुंचे। धुंध और बादलों के बीच पहाड़ियों पर घूमना लोगों के लिए यादगार अनुभव रहा। वॉटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठाने के लिए चोरल डैम पर भारी भीड़ रही, वहीं कई लोगों ने फैमिली गेम्स का आनंद लिया। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए मशहूर गुलावट के लोटस वैली और जाम गेट की ऊंचाइयों पर धुंध के बीच सैलानियों ने मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
महू-खंडवा रोड और बायपास पर लगा ट्रैफिक जाम
पर्यटकों की भारी संख्या और निजी वाहनों की अधिकता के कारण दोपहर होते-होते महू-इंदौर मार्ग, किशनगंज नाका, और पातालपानी-जानापाव जाने वाली सड़कों पर वाहनों की 2 से 3 किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आईं। सिमरोल और जाम गेट मार्ग पर भी संकरे रास्तों के कारण रह-रहकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रही।
प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
झरनों और जलभराव वाले क्षेत्रों में हादसों की आशंका को देखते हुए ग्रामीण पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के निर्देशों पर जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया था और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए पातालपानी और तिंचा फॉल जैसे खतरनाक झरनों के बिल्कुल नजदीक जाने पर पुलिस प्रशासन ने पाबंदी लगा रखी है। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार पर्यटकों को गहरे पानी से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर ही आनंद लेने की हिदायत दे रही है। रविवार की छुट्टी होने के कारण इंदौर के आसपास के इन पर्यटन स्थलों पर इसी तरह सैलानियों का मेला लगे रहने की संभावना है।