फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The police have arrested the accused who committed the robbery.

Indore Crime: युवक से मारपीट कर कार-मोबाइल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पुलिस पहुंची गांव तक

Sat, 15 Aug 2026 03:27 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 03:27 PM IST
सार

इंदौर के सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक से मारपीट कर कार और दो मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छत्तीसगढ़ पासिंग कार के सीसीटीवी फुटेज और नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों के गांव दुपाड़ा तक पहुंची।

विज्ञापन
The police have arrested the accused who committed the robbery.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षिप्रा थाना क्षेत्र के सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक को घेरकर मारपीट करने और उसकी कार व दो मोबाइल लूटकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ पासिंग कार से मौके से फरार हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

विज्ञापन

इंदौर ग्रामीण एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवक विनोद अलसुबह सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान कार से आए आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी विनोद की टाटा नेक्सॉन कार और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई छत्तीसगढ़ पासिंग कार के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध कार दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसके नंबर के आधार पर उसकी आवाजाही की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, सभी जिलों में बनेंगे MSME पार्क; CM ने किए कई बड़े एलान

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को जोड़ते हुए संदिग्ध कार के रास्ते को ट्रेस किया और आरोपियों के गांव दुपाड़ा तक पहुंच गई। यहां पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक के साथ मारपीट और लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से लूटी गई कार और मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले ऐसी किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed