फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Patriotic songs echoed on the eve of Independence Day; Rajwada and Gandhi Hall were bathed in lig

Indore News: आजादी की पूर्व संध्या पर गूंजे देशभक्ति के तराने, राजवाड़ा, गांधी हाॅल नहाए रोशनी से

Fri, 14 Aug 2026 08:52 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 14 Aug 2026 08:52 PM IST
सार

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुक्रवार शाम से ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। शहर के प्रमुख चौराहे और ऐतिहासिक इमारतें तिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं, वहीं राजवाड़ा से लेकर रीगल चौराहे तक देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी।

विज्ञापन
Indore News: Patriotic songs echoed on the eve of Independence Day; Rajwada and Gandhi Hall were bathed in lig
राजवाड़ा, गांधी हाॅल नहाए रोशनी से - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में आजादी का जश्न शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गया। इंदौर के राजवाड़ा चौक पर देशभक्ति के तराने गूंजे। राजवाड़ा को भी तिरंगी रोशनी से सजाया गया। शहरवासी राजवाड़ा के सामने खड़े होकर रील बनाते और सेल्फी लेते नजर आए।

विज्ञापन


राजवाड़ा चौक पर रिमूवल गैंग भी रात 10 बजे तक तैनात रही, ताकि सड़क पर तिरंगे व स्टीकर बेचने वाले यातायात बाधित न करें। राजवाड़ा के अलावा गांधी हॉल और कृष्णपुरा छत्री को भी सजाया गया था।

विज्ञापन

इसके अलावा रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठी। वाहनों की हेडलाइट की रोशनी से ऐसा लगा कि यह सर्किल अशोक चक्र के रूप में दमक रहा है। यहां आकर्षक तिरंगी रोशनी की गई है और पूरे चौराहे को सजाया गया है। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख चौराहों, प्रतिष्ठानों और इमारतों को भी रोशन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रमिक क्षेत्र में भी ‘जरा याद करो कुर्बानी’ संगीत निशा आयोजित की गई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देशभक्ति के गीत सुनाए। इसके अलावा जेन म्यूजिक संस्था के बाल कलाकारों ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। रात 12 बजे आतिशबाजी कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed