{"_id":"6b0997ddda4f47f0fd068e31","slug":"indore-congress-protest-jitu-patwari-sabzi-mandi-footi-kothi-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सब्जी मंडी वालों के लिए धरने पर बैठे जीतू पटवारी, मुख्यमंत्री को कहा- रणछोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सब्जी मंडी वालों के लिए धरने पर बैठे जीतू पटवारी, मुख्यमंत्री को कहा- रणछोड़
Fri, 27 Nov 2026 08:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:16 PM IST
सार
इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से सब्जी मंडी हटाने के विरोध में जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच 500 से अधिक लोग जुटे। निगम ने 2 से 3 दिन में कमिश्नर से बैठक का आश्वासन देकर 2 घंटे बाद धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
प्रशासन पर बरसे पटवारी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब्जी व्यापारियों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि हमें गोली मारनी है तो मार दो, लेकिन हम बिना न्याय दिलाए यहां से हटने वाले नहीं हैं।
पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे इंदौर से रणछोड़ होकर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि वे मां अहिल्या की कसम खाकर कहते हैं कि इन्हें मध्यप्रदेश से भी रणछोड़ कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सहाय और डीसीपी नरेंद्र रावत से चर्चा की। प्रशासन की ओर से मिले ठोस आश्वासन के बाद करीब 2 घंटे तक चला यह विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। डीसीपी नरेंद्र रावत ने प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें लगभग 500 से अधिक लोग शामिल हुए थे। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 180 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रदर्शन के लिए प्रशासन से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए आयोजकों पर वैधानिक कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।
अटल रोड पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता फूटी कोठी चौराहे से अटल रोड की ओर मार्च निकालने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से डंडा छीनने की कोशिश की। पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही थी, तभी जीतू पटवारी और सब्जी व्यापारी वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता महिला ने बयां किया अपना दर्द
आंदोलन के बीच जीतू पटवारी ने एक सब्जी विक्रेता महिला से बातचीत कर उसकी दैनिक कमाई और मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली। महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि पहले किसी तरह परिवार की दाल-रोटी चल जाती थी, लेकिन मंडी हटने के बाद अब उसके भी लाले पड़ गए हैं। महिला ने अपनी इस बदहाली के लिए महापौर और नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 25 साल से भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद रोजाना 500 से 1000 रुपए कमाने वाले छोटे ठेले वालों और सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या गरीब आदमी को इस शहर में सम्मान के साथ रहने का कोई अधिकार नहीं है।
दुकानें दोबारा नहीं लगीं तो फिर आंदोलन करेंगे पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि गरीब व्यापारियों की दुकानें फिर से लगने तक वे उनकी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने आज रोका है तो वे कल फिर आएंगे, और यदि कल भी रोका गया तो 15 दिन बाद वापस आएंगे। जरूरत पड़ने पर वे 1 महीने बाद भी लौटेंगे और हर हाल में यहां सब्जी मंडी लगवाकर ही दम लेंगे।
प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत का दिया भरोसा
दूसरी ओर, नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सहाय ने मामले पर प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि निगम व्यापारियों से संवाद करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यापारियों और कांग्रेस की ओर से 4 से 5 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर सकता है। इस बैठक में व्यापारियों की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
नई जगह पर बेहतर इंतजाम होने का पुलिस का दावा
डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने ब्रिज के नीचे से हटाए गए सभी व्यापारियों को दूसरी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया है। प्रशासन के अनुसार उस नए स्थान पर लाइट और पीने के पानी सहित व्यापारियों के लिए बेहतर बुनियादी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और फायर एक्सटिंग्विशर जैसे इंतजाम किए गए थे। फिलहाल नगर निगम ने अगले 2 से 3 दिन में प्रतिनिधिमंडल की कमिश्नर से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है।