{"_id":"6a9ec0fa93b6be6d8502f4e5","slug":"indore-davv-waives-tuition-fee-for-agniveers-executive-council-decision-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: यूनिवर्सिटी में अग्निवीरों की फीस माफ, नए भवन के लिए दान में मिली डेढ़ करोड़ की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: यूनिवर्सिटी में अग्निवीरों की फीस माफ, नए भवन के लिए दान में मिली डेढ़ करोड़ की राशि
Mon, 07 Sep 2026 07:19 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:19 PM IST
सार
इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही डेढ़ करोड़ के दान से नए परफॉर्मिंग आर्ट्स भवन का निर्माण होगा और पूर्व कुलपति एसएम दासगुप्ता की स्मृति में ऑडिटोरियम बनेगा।
विज्ञापन
DAVV
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद बैठक में अग्निवीरों और सैन्यकर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब सेवानिवृत्ति के बाद यदि कोई अग्निवीर विश्वविद्यालय के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है, तो उसकी ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य सेना के तीनों अंगों के जवानों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर प्रदान करना है।
परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के नए भवन के लिए मिला दान
विश्वविद्यालय में नए स्थापित परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के भवन निर्माण के लिए दानदाता आगे आए हैं। कुलपति राकेश सिंघई के अनुसार लॉर्ड ऑफ जैन पतालिया ट्रस्ट द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि दान में दी गई है। इस सहयोग राशि का उपयोग नए विभाग के भवन निर्माण में किया जाएगा, जिससे कला और संस्कृति से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
पूर्व कुलपति की स्मृति में कक्ष का नवीनीकरण
आईईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्रों की पहल पर वहां स्थित कक्ष का नवीनीकरण कर उसका नाम पूर्व कुलपति एस.एम. दासगुप्ता के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा छात्रों को गंभीर बीमारी और दिव्यांगता की स्थिति में मिलने वाली आर्थिक सहायता की समीक्षा के लिए नई समिति का गठन किया गया है। कार्यपरिषद सदस्यों ने अपना आज का मानदेय भी छात्र सहायता समिति को दान कर दिया।