{"_id":"6a9eb9a07e872542730741cc","slug":"indore-deputy-collector-mother-dies-tree-falls-on-car-central-jail-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में बड़ा हादसा: चलती गाड़ियों पर अचानक गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में बड़ा हादसा: चलती गाड़ियों पर अचानक गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की दर्दनाक मौत
Mon, 07 Sep 2026 06:48 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:48 PM IST
सार
इंदौर में सेंट्रल जेल के सामने कार पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही दो कारों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। इस दुर्घटना में कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की 75 वर्षीय मां राधा देवी सिंघी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं। प्रखर सिंघी डिप्टी कलेक्टर के भतीजे बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बैठक छोड़कर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
हादसे के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में मौजूद थीं। घटना की सूचना मिलते ही संभाग आयुक्त भास्कर लक्ष्यकार ने तत्काल बैठक स्थगित कर दी और सभी वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल और अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर घटना की जांच कर रही है। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक लगभग 22 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले वर्षों की तुलना में कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय न होने से आने वाले दिनों में स्थानीय प्रभाव के कारण ही हल्की बारिश हो सकती है।