सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Hearing in Bhagirathpura case in High Court, inquiry commission asked to submit report on June 14

Indore: भागीरथपुरा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, 14 जून को जांच आयोग को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 22 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जांच आयोग ने फिर समय मांगा, जिससे पीड़ितों को अभी और इंतजार करना होगा। 35 मौतों वाले इस बहुचर्चित कांड में अगली सुनवाई 16 जून को तय की गई है।

Indore: Hearing in Bhagirathpura case in High Court, inquiry commission asked to submit report on June 14
भागीरथपुरा बस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के चर्चित भागीरथपुरा पेयजल दूषित कांड को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट के समक्ष जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। हाईकोर्ट ने 14 जून तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 16 जून को होगी।

Trending Videos

 

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण 35 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने मृतकों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया है। इस मामले में हाईकोर्ट में दो याचिकाएं लगी हैं। कोर्ट ने इस मामले में जांच आयोग गठित किया है। पिछली सुनवाइयों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जवाब पेश हुआ था। उसमें 18 मौतें दूषित पेयजल के कारण स्वीकारी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें उन्होंने पेयजल लाइन में दूषित पानी मिलने व अन्य कारण बताए थे, लेकिन अभी तक इस मामले में गठित आयोग की तरफ से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। आयोग भागीरथपुरा के प्रभावित परिवारों से साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कह चुका है। कुछ परिवारों ने आयोग के समक्ष मौतों को लेकर साक्ष्य भी दिए हैं।

अब अगली सुनवाई 16 जून को होगी। आपको बता दें कि तीन माह पहले इंदौर के विधानसभा क्षेत्र एक की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित पानी से डायरिया व हैजा फैला था। बस्ती में एक हजार से ज्यादा लोग इस कारण बीमार हुए थे और पांच सौ लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान 35 लोगों की इस मामले में मौत हो चुकी है। यह मामला राष्ट्रीय स्तर तक उछला था और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी भागीरथपुरा बस्ती में आए थे और प्रभावित परिवारों से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed