सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two children go missing Lalaram Nagar Garden suspect kidnapping CCTV shows walking with woman ransom

Indore: लालाराम नगर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता, अपहरण की आशंका; CCTV में महिला के साथ जाते दिखे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के लालाराम नगर में दो बच्चों के लापता होने की खबर सामने आने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि किसी महिला ने उन्हें फोन कर फिरौती के 15 लाख मांगे हैं। पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

Two children go missing Lalaram Nagar Garden suspect kidnapping CCTV shows walking with woman ransom
सीसीटीवी में महिला के साथ जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के लालाराम नगर में गुरुवार की रात एक बड़ा मामला सामने आया है। इलाके से दो बच्चों के लापता होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं, बच्चों को ले जाते हुए एक महिला सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि परिजनों के पास एक कॉल भी आया है और एक महिला ने पंद्रह लाख की फिरौती की मांग की है। परिजनों ने एक महिला पर बच्चों को ले जाने को लेकर शंका जाहिर की है। बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। बच्चों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: निचली अदालतों को हाईकोर्ट की सख्त हिदायत, अब पॉक्सो कोर्ट सीधे दे सकेंगे गर्भपात की मंजूरी

सीसीटीवी में महिला के साथ जाते दिखे बच्चे
पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता बच्चे गार्डन में थे। दोनों लालाराम नगर इलाके में रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब आठ बजे दोनों यहां गार्डन के पास खेल रहे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। आसपास के लोगों ने यह जानकारी दी थी कि कोई महिला उन्हें साथ लेकर गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बारे में जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई सुरेन्द्र रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश मे लगे हैं। पुलिस के अनुसार गायब हुए बच्चों में से एक बच्चे नैतिक के पिता फल का ठेला लगाते हैं। वहीं, दूसरे बच्चे सम्राट के पिता ढोलक बजाते है। लापता बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: Indore: महू की जानापाव की पहाड़ी की सूखी घास में आग,पहाड़ पर छाए धुएं के बादल

पुलिस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए लापता हुए बच्चों की खोज में लग गई है। सुराग की खोज में इलाके के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।  

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed