सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore runner Kartik will run from Kargil to Kanyakumari, covering 84 km every day for 50 days.

Indore: कारगिल से कन्या कुमारी तक दौड़ेंगे इंदौर के धावक कार्तिक, 50 दिन तक हर दिन दौड़ेंगे 84 किमी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 23 Apr 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के धावक कार्तिक जोशी 28 अप्रैल से कारगिल से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की दौड़ शुरू करेंगे, जिसे वे 50 दिनों में पूरा करेंगे। उन्हें बर्फीले पहाड़, गर्म मैदानी इलाके, समुद्री तट और पहाड़ों की चढ़ाई जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा।

Indore: Indore runner Kartik will run from Kargil to Kanyakumari, covering 84 km every day for 50 days.
धावक कार्तिक जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी एक और रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वे कारगिल से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की यात्रा दौड़कर पूरी करेंगे। कार्तिक 50 दिनों तक हर दिन 84 किलोमीटर दौड़कर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। 28 अप्रैल से वे अपनी दौड़ शुरू करेंगे। इसके लिए कार्तिक इंदौर से कारगिल के लिए रवाना हो चुके हैं।

Trending Videos

 

वे 50 दिनों तक रोज़ करीब 84 किलोमीटर दौड़ते हुए कुल 4200 किलोमीटर की दूरी तय कर कारगिल से कन्याकुमारी तक जून माह के अंत तक पहुँचेंगे। यह कारनामा करने वाले वे सबसे कम उम्र के भारतीय धावकों में से एक होंगे। कार्तिक को इस दौड़ को पूरा करने के लिए अलग-अलग मौसमों का भी सामना करना होगा। कारगिल के बर्फीले इलाकों से दौड़ शुरू करेंगे, लेकिन कन्याकुमारी तक आते-आते उन्हें कई गर्म इलाकों से भी गुजरना होगा। पहाड़ी रास्तों, मैदानी सड़कों और समुद्री इलाकों के बीच से दौड़कर कार्तिक अपनी यात्रा पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कारगिल से श्रीनगर के बीच धावक को जोजिला दर्रा पार करना होगा, जिसकी ऊँचाई करीब 11,600 फीट है। इस हिस्से में ऑक्सीजन कम होती है, तेज़ ठंडी हवाएँ चलती हैं और  पहाड़ों की सीधी चढ़ाई इस दौड़ को बेहद मुश्किल बना देती है। पूरी 4200 किलोमीटर की दौड़ में कार्तिक को  सैकड़ों मीटर तक की चढ़ाई झेलनी पड़ेगी, जो लगभग 45–55 किलोमीटर सीधे पहाड़ चढ़ने जितनी कठिन है। इसकी तैयारी वे पिछले तीन महीनों से कर रहे थे।

 

यह दौड़ सात राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुज़रेगी। रास्ते में 37 बड़े शहर और 900 से ज़्यादा गाँव आएँगे। कार्तिक जोशी अब तक 18 राज्यों में 141 से ज़्यादा मैराथन और अल्ट्रा मैराथन दौड़ चुके हैं और कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed