सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's daughter Priyal brought passengers from Dubai to her country, the plane took off with 149 pas

Indore: इंदौर की बेटी प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई अपने देश, 149 यात्रियों के साथ विमान ने भरी उड़ान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 03 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध संकट के बीच दुबई में फंसे भारतीयों के लिए इंदौर की बेटी प्रियल रक्षक बनकर सामने आईं। एयर इंडिया की विशेष उड़ान की सह-कप्तान के रूप में प्रियल ने दुबई से 149 यात्रियों को सुरक्षित नई दिल्ली पहुंचाया।

Indore: Indore's daughter Priyal brought passengers from Dubai to her country, the plane took off with 149 pas
यात्रियों के साथ प्रियल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुबई में फंसे यात्रियों को मौजूदा युद्ध संकट के बीच इंदौर की बेटी अपने देश लेकर आई। शाम को जिस विमान से वे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली के विमानतल पर पहुंची तो यात्रियों के परिजनों ने उनका स्वागत किया।

Trending Videos

 

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण कई भारतीय दुबई में फंसे हुए थे। दुबई एयरपोर्ट से भी उड़ानें बंद थी। मंगलवार को दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान शुरू हुई और देश सेवा का मौका इंदौर की बेटी प्रियल को मिला। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI916D में दुबई से वे यात्रियों को अपने देश की राजधानी नई दिल्ली लाई। प्रियल उस उड़ान की सह-कप्तान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को प्रियल विमान के साथ दुबई पहुंची और 149 यात्रियों को दुबई से नई दिल्ली लेकर आई। फ्लाइट के यात्रियों और चालक दल का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। मौजूदा संकट के बीच किसी भी भारतीय विमानन कंपनी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय आगमन था, जिसमें 149 यात्री और आठ चालक दल के सदस्य सवार थे।


दो घंटे के सफर के बाद उड़ान नई दिल्ली पहुंची और कई दिनों से फंसे भारतीयों ने अपने देश पहुंच कर राहत की सांस ली। अब अन्य उड़ानें भी संचालित होंगी और दुबई से यात्रियों को दिल्ली और मुंबई लाएंगी। इंदौर के कुछ यात्री दुबई से मुंबई भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed