{"_id":"68aa0079e930ce1cbb016069","slug":"indore-krishna-guruji-10-day-ganesh-utsav-to-spread-humanity-vighnaharta-2025-samman-to-honour-social-heroes-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganesh Utsav: 10 दिवसीय गणेश उत्सव 27 से, यहां विराजेंगे भगवान, कृष्णा गुरुजी देंगे 'विघ्नहर्ता सम्मान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Utsav: 10 दिवसीय गणेश उत्सव 27 से, यहां विराजेंगे भगवान, कृष्णा गुरुजी देंगे 'विघ्नहर्ता सम्मान'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव में कृष्णा गुरुजी 'विघ्नहर्ता 2025 सम्मान' प्रदान करेंगे। यह सम्मान 10 समाजसेवियों को किया जाएगा।
कृष्णा गुरुजी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर के आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी द्वारा संचालित 10 दिवसीय गणेश उत्सव 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। गुरुजी ने इस बार गणेश आराधना को मानव सेवा से जोड़ते हुए 'विघ्नहर्ता 2025 सम्मान' प्रदान करने की बात कही है।
कृष्णा गुरुजी ने बताया कि भगवान गणेश केवल विघ्नहर्ता ही नहीं हैं, वे समाज सेवा का प्रतीक भी हैं। ऐसे में इस बार गणेश आराधना को मानव सेवा से जोड़ने की पहल शुरू की है। गणेश उत्सव पर इस वर्ष उन 10 व्यक्तियों को 'विघ्नहर्ता 2025 सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने किसी न किसी के जीवन से वास्तविक विघ्न दूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 अगस्त को डॉक्टर कॉलोनी स्थित कुष्ठ आश्रम में भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। कुष्ठ रोगियों की सेविका जसंत बाई को पहली विघ्नहर्ता 2025 ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद 6 सितंबर तक रोज एक समाजसेवी या मानवीय कार्यकर्ता के घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदान किया जाएगा। हर रात 8:30 बजे, गुरुजी जूम आइडी- 9826070286 पर 'कहां हैं गणेश' विषय पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह के छह साल बाद भी खत्म नहीं हुई नफरत, दो परिवारों में चली गोलियां, महिला समेत सात लोग घायल
आरती की पंक्ति में बदलाव की अपील
इस गणेश उत्सव पर कृष्णा गुरुजी ने भक्तों से गणेश आरती की पंक्ति में बदलाव करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि आरती की पंक्ति 'बांझन को पुत्र देत' को बदलकर 'बांझन को गर्भ देत' गाएं, ताकि आरती के शब्दों में सम्मानजनक और वैज्ञानिक चेतना लाई जा सके।
ये भी पढ़ें: एक, चार और पांच साल के बच्चों को जहर खिलाया, फिर मां ने भी निगला, बच्ची की मौत, अन्य गंभीर; जानें मामला
मानव सेवा से जोड़ने का अभियान
'अंधन को आंख देत, कोढ़न को काया' मुहिम का यह सातवां वर्ष है, जिसमें कृष्णा गुरुजी त्योहारों को सामाजिक सेवा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह अभियान केवल भारत में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना प्राप्त कर रहा है।
ये भी पढ़ें: किसी का पैर, किसी का कंधा टूटा, 1000 घायल, दो नागपुर रेफर; लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर फेंके पत्थर; तस्वीरें

कमेंट
कमेंट X