सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore Water Crisis: इंदौर में जलसंकट को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, खाली मटके लेकर राजवाड़ा पर प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Dinesh Sharma Updated Tue, 26 May 2026 07:45 PM IST
सार

इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया। नेताओं ने दूषित पानी और पेयजल संकट को लेकर सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय पर मटके फोड़कर विरोध जताया, जिससे शहर में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Indore Water Crisis: Congress takes to the streets over Indore's water crisis, protests at Rajwada with pots
इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में जलसंकट के बिगड़े हालातों के बीच राजनीति भी गरमा गई। मंगलवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राजवाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन किया। इसमें खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। उन्होंने राजवाड़ा पर धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने इंदौर से एक भी कांग्रेस का विधायक नहीं दिया। इंदौर विपक्ष विहीन है। भाजपा को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस फिर भी विपक्ष की भूमिका इंदौर में निभा रही है। इंदौरवासियों को अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना होगा।


ये भी पढ़ें- पानी के लिए तड़पता इंदौर: नर्मदा के तीन चरण भी नहीं बुझा पा रहे शहर की प्यास, टैंकर के दम पर जी रही आधी आबादी
 
Indore Water Crisis: Congress takes to the streets over Indore's water crisis, protests at Rajwada with pots
इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

कहीं गंदे पानी से मौतें तो कहीं पीने को ही पानी नहीं
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि इंदौर से सफाई में नाम कमाया, लेकिन पानी को लेकर शर्मिंदा होना पड़ रहा है। पहले भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण मौतें हुई और अब लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि  इंदौर जिले में भाजपा के 9 विधायक, सांसद और मेयर है, लेकिन फिर भी पानी को लेकर हालात बिगड़े हुए है। इन जनप्रतिनिधियों ने जनता का विश्वास खो दिया।

ये भी पढ़ें- ‘हर घर जल’ के दावों पर सवाल? 25 फीट गहरे कुएं में उतरकर पानी भर रहे मासूम; गंदे पानी पर निर्भर 45 परिवार

 
Indore Water Crisis: Congress takes to the streets over Indore's water crisis, protests at Rajwada with pots
इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
मटके फोड़कर जताया विरोध
धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में निगम मुख्यालय  तक खाली मटके लेकर पहुंचे और गेट के सामने फोड़ कर विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर पुलिस बल भी तैनात था। कांग्रेस कार्यकर्ता महापौर पानी दो, पानी नहीं दे सकते तो इस्तीफा दो के नारे लगाए। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बाला बच्चन, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, अमित चौरसिया सहित अन्य नेता मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद अफसरों को ज्ञापन भी दिया गया।

ये भी पढ़ें- पानी पर उठे सवालों के बीच मेयर का वॉटर टेस्ट: फिल्टर प्लांट पहुंचीं मालती राय,बोलीं-भोपाल में RO की जरूरत नहीं

यातायात भी हुआ बाधित
प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने राजवाड़ा को चुना। इस कारण मध्य क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। एमजी रोड, कृष्णपुरा ब्रिज पर वाहनों की कतार लग गई। लोग ट्रैफिक से बचने के लिए गलियों में वाहन ले जाने लगे, लेकिन उन्हें वहां भी ट्रैफिक जाम मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed