{"_id":"6a14701ec4834dbdd807f812","slug":"twisha-sharma-case-sit-brings-samarth-home-to-recreate-the-incident-family-collects-twisha-s-ashes-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twisha Sharma Case: घटना का रिक्रिएशन करने समर्थ को घर लेकर पहुंची SIT, परिजनों ने संचित की त्विषा की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twisha Sharma Case: घटना का रिक्रिएशन करने समर्थ को घर लेकर पहुंची SIT, परिजनों ने संचित की त्विषा की अस्थियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 09:21 PM IST
सार
भोपाल के त्विषा शर्मा केस में खुलासा हुआ कि आरोपी समर्थ सिंह FIR की भनक लगते ही मोबाइल घर छोड़कर टैक्सी से जबलपुर भाग गया था और अलग-अलग फोन से मां से संपर्क करता रहा। पुलिस ने घटनास्थल का रिक्रिएशन किया और कॉल डिटेल खंगाल रही है। वहीं, परिजनों ने त्विषा को कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
त्विषा शर्मा केस में पुलिस पति को घर लेकर पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में बड़ा खुलासा हुआ है। त्विषा शर्मा का पति अधिवक्ता समर्थ सिंह दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही अपना मोबाइल घर पर छोड़कर किराए की टैक्सी से जबलपुर पहुंच गया था। जबलपुर में हाईप्रोफाइल लोगों के यहां शरण लिए हुए था। इतना ही नहीं उसने अपनी मां से बात करने के लिए अलग-अलग लोगों के मोबाइल का इस्तेमाल किया था, ताकि किसी को शक न हो सके। इतना ही नहीं वह त्विषा शर्मा के केस में उसके परिजन, पुलिस और सरकार क्या कर रही है, इसकी जानकारी वह लगातार टीवी चैनलों के माध्यम से प्राप्त कर रहा था।
त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
नौकर की कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस त्विषा शर्मा की सास, गिरिबाला सिंह, पति अधिवक्ता समर्थ सिंह के साथ उनके घर कार्य करने वाले नौकर के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि त्विषा शर्मा की 12 मई को रात मौत होने के बाद पूरी रात और 13 मई को दिन भर किन-किन लोगों से गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह ने संपर्क किया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किन लोगों ने त्विषा शर्मा के ससुराल वालों से उसकी मौत के बाद संपर्क किया है।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: त्विषा की सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट से इस बात के लिए मिला समय

त्विषा शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए जलाई कैंडल
- फोटो : अमर उजाला
कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
सोमवार शाम को माता मंदिर के पास स्थित प्लेटिनम प्लाजा के सामने संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में हिंदू समाज और ब्राह्मण समाज ने त्विषा शर्मा को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सोमवार को चार घंटे तक हई पूछताछ
सोमवार को समर्थ सिंह से एसआईटी ने चार घंटे के करीब पूछताछ की और उसके और त्विषा शर्मा के शादी के बाद से पांच महीने में किन-किन बातों को लेकर विवाद या अनबन की स्थिति बनी, उसकी जानकारी ली। इसके साथ ही त्विषा शर्मा के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर पूछताछ की गई। पूरी पूछताछ में उसने मददगारों के नाम नहीं बताए, जिनकी मदद से उसने दस दिन तक फरारी काटी है। घटना का रिक्रिएशन किए जाने से पहले भोपाल पुलिस की टीम एक बार फिर गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से मिले कुछ संकेत अब तक की थ्योरी से पूरी तरह मेल नहीं खा रहे हैं, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: पुलिस पूछताछ में पति समर्थ का चौंकाने वाला खुलासा, बताई दोनों के बीच की झगड़े की ठोस वजह

त्विषा शर्मा की अस्थियां एकत्र करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों से संचित की अस्थियां
सोमवार को दोपहर में त्विषा शर्मा के भाई और अन्य परिजन, रिश्तेदार भदभदा विश्रामघाट पहुंचे और त्विषा शर्मा की अस्थियों का संचय किया। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में त्विषा शर्मा की अस्थियों को ऋषिकेश में विसर्जित किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि त्विषा शर्मा को ऋषिकेश बहुत पसंद था, इसी कारण उसकी अस्थियों को वहीं गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X