सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MLA Usha Thakur said in the Pritam Lodhi case - no matter who the person is, the party will take stric

Indore: विधायक उषा ठाकुर ने प्रीतम लोधी मामले में कहा- चाहे कोई भी व्यक्ति हो, पार्टी कठोर कार्रवाई करेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 23 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के एक्सीडेंट और उसके बाद दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Indore: MLA Usha Thakur said in the Pritam Lodhi case - no matter who the person is, the party will take stric
भाजपा की पत्रकारवार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विधायक प्रीतम लोधी के बेटे द्वारा किए गए एक्सीडेंट और उसके बाद आए विधायक लोधी के विवादित  बयान को लेकर विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर ने कहा कि प्रकरण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के संज्ञान में है। पार्टी इस मामले में कोई कोताही नहीं बरत रही है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भाजपा अपनी पंच निष्ठाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। इस मामले में कठोरतम कार्रवाई होगी, चाहे कोई भी व्यक्ति हो।

Trending Videos

 

ये भी पढ़ें:नोटिस के तीन दिन, सियासत के कई सवाल, क्या लोधी पर गिरेगी गाज या फिर वोट बैंक बचाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन


महू क्षेत्र में महिला अपराधों के बढ़ते मामले सामने आने पर ठाकुर ने कहा कि प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है। समाज को भी जागरूक और संस्कारित होना पड़ेगा। मध्य प्रदेश में कठोर कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद अपराधी डर नहीं रहे हैं, तो समाज को इसे रोकने के प्रयास करने होंगे। नशे और संस्कारहीनता के कारण इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

इंदौर के किसानों को होगा ज्यादा फायदा

प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए ली जाने वाली किसानों की जमीन के एवज में कलेक्टर गाइडलाइन से चार गुना मुआवजा देने के फैसले पर भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि इंदौर में ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बन रहा है।


इसके अलावा बुधनी रेल लाइन सहित अन्य प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। जिन गांवों में जमीन अधिग्रहण के अवॉर्ड पारित नहीं हुए हैं, वहां इस फैसले का फायदा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि चार गुना जमीन की कीमत मिलने पर किसान भी आसानी से विकास कार्यों के लिए जमीन देने के लिए तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed