{"_id":"6ab9e19c7c0dd8b176045489","slug":"indore-mppsc-exam-schedule-and-interview-dates-latest-updates-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीपीएससी: जानें कौन सी परीक्षाएं और इंटरव्यू होंगे इस साल, 1 नवंबर को 30 हजार अभ्यर्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीपीएससी: जानें कौन सी परीक्षाएं और इंटरव्यू होंगे इस साल, 1 नवंबर को 30 हजार अभ्यर्थी लेंगे भाग
Mon, 28 Sep 2026 09:10 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:10 AM IST
सार
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग अब बचे हुए साल में परीक्षाओं के साथ इंटरव्यू आयोजित करने पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है। अक्टूबर और नवंबर में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम आते ही दिसंबर तक साक्षात्कार कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
एमपीपीएससी परीक्षा में कतार में लगे छात्र। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
मप्र लोकसेवा आयोग का इस साल के बचे हुए समय में मुख्य फोकस इंटरव्यू पर रहेगा। अब इस साल की सिर्फ दो बड़ी परीक्षाएं और कुछ छोटी परीक्षाएं भी होना बाकी हैं। 4 अक्टूबर को सबसे बड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 का तीसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इसमें केमेस्ट्री के 116, हिस्ट्री के 58, गणित के 107 पद व फिजिक्स के 120 पद हैं। वहीं चौथे चरण की परीक्षा 29 नवंबर को होगी। इसमें जूलॉजी व कम्प्यूटर साइंस विषय रहेंगे। कम्प्यूटर साइंस में 29 तो जूलॉजी में 119 पद हैं। इसके साथ ही पीएससी की 1 नवंबर को एडीपीओ भर्ती परीक्षा होगी। उसमें 107 पदों के लिए रिकॉर्ड 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बाकी कम पदों की छोटी परीक्षाएं हैं। यही वजह है कि पीएससी का फोकस अब बचे हुए तीन माह में सबसे ज्यादा इंटरव्यू पर है।
ये परीक्षाएं भी होंगी
04 अक्टूबर को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 के साथ आंतरिक लेखा अधिकारी परीक्षा भी होगी।
22 नवंबर को सहायक संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास परीक्षा-2025 होगी।
22 को ही वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान परीक्षा-2026 एवं सहायक संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास सांख्यिकी परीक्षा-2026 भी आयोजित होगी।
जिन परीक्षाओं के रिजल्ट दिसंबर में आएंगे
यदि दिसंबर में किसी परीक्षा का रिजल्ट आ गया तो पीएससी के द्वारा उस परीक्षा के इंटरव्यू भी 31 तारीख से पहले करा लिए जाएं, ताकि अगले साल ज्यादा बैकअप न हो। सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के अंतिम तीन चरणों को इससे अलग रखा जाएगा। पहले चरण के इंटरव्यू इसी साल संभव है, लेकिन बाकी तीन चरणों के इंटरव्यू 2027 में हो पाएंगे। पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के लगभग 90 प्रतिशत विषयों के इंटरव्यू कर चुका है। शेष नवंबर में खत्म हो जाएंगे। दिसंबर में राज्य सेवा परीक्षा-2025 व 2026 के भी इंटरव्यू करने की तैयारी है।
जनवरी और फरवरी में इन परीक्षाओं के इंटरव्यू संभावित हैं
इंटरव्यू अगले साल जनवरी-फरवरी में संभव हैं, उनमें एडीपीओ भर्ती, सहायक संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास, वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, सहायक संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास सांख्यिकी जैसी परीक्षाओं के हैं।
विज्ञापन
जिन परीक्षाओं के रिजल्ट आएंगे, इंटरव्यू होते जाएंगे
एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई ने बताया कि इस साल सर्वाधिक पदों की चयन सूची आई है। लगातार इंटरव्यू हो रहे। कई की तारीखें आ चुकी हैं। जिन परीक्षाओं के रिजल्ट आएंगे, उनके इंटरव्यू इसी साल करवाने पर फोकस है।