सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A young man who came to mediate in a dispute in Indore was stabbed to death.

Indore News:इंदौर में विवाद में बीच बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 30 Apr 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

 इंदौर में मामूली विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दोस्तों के झगड़े को शांत कराने पहुंचे 22 वर्षीय मनीष सुनहरे पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Indore News: A young man who came to mediate in a dispute in Indore was stabbed to death.
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक अपने साथियों के साथ बस्ती की एक दुकान पर सामान लेने गया था, जहाँ कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे। युवक ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर ही चाकू से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है।

Trending Videos

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीष सुनहरे के रूप में हुई है, जो डेकोरेशन का काम करता था। घटना के समय वह बस्ती में अपने कुछ दोस्तों के साथ घूम रहा था और अपने एक दोस्त की पार्टी में शामिल होने उसके घर जा रहा था। तभी उसने देखा कि आरोपी कृष्णा और मयूर उसके दोस्त से विवाद कर रहे थे। मनीष ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके पैर पर चाकू से तीन वार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मनीष के घायल होने पर दोस्तों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन पैर की नस कट जाने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 

जांच में यह भी पता चला है कि मनीष अपने दोस्त ऋषभ की पार्टी में शामिल होने निकला था। ऋषभ, जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ था, उसका आरोपियों से विवाद हो रहा था और मनीष इसी झगड़े को शांत कराने पहुँचा था। मनीष अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था; उसके पिता का कुछ वर्षों पहले ही निधन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed