{"_id":"69f624366f7e902f22090a43","slug":"indore-news-arrangements-for-neet-ug-2026-exam-57-centers-and-special-bus-services-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Exam 2026: आज इंदौर में 23 हजार छात्र देंगे नीट की परीक्षा, स्टैंड व रेलवे स्टेशन से मिलेगी बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG Exam 2026: आज इंदौर में 23 हजार छात्र देंगे नीट की परीक्षा, स्टैंड व रेलवे स्टेशन से मिलेगी बस सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 03 May 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: नीट (यूजी) परीक्षा के लिए प्रशासन ने 57 केंद्र बनाए हैं, जहां 23,160 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से विशेष बसें संचालित की जाएंगी और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस रहेगी।
NEET
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में रविवार 03 मई को नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल और सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इंदौर जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 57 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 23,160 परीक्षार्थी सम्मिलित होकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन का मुख्य फोकस परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर है। दोपहर में 2 बजे से परीक्षा होगी लेकिन परीक्षार्थियों को 1 बजे से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। 5 बजे परीक्षा समाप्त होगी।
परीक्षार्थियों के लिए परिवहन और रूट की विशेष व्यवस्था
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एआईसीटीएसएल की बसों के माध्यम से विशेष परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की है। यह बसें रविवार सुबह 9 बजे से ही प्रमुख बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने बसों के संचालन के लिए चार मुख्य रूट तैयार किए हैं, जो सांवेर, आईआईटी सिमरोल, आईआईएम और महू तक परीक्षार्थियों को पहुंचाएंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से यही बसें परीक्षार्थियों को वापस लाने का कार्य भी करेंगी। इसके साथ ही सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता
सभी 57 परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक पांच केंद्रों के समूह पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी। बिजली कटौती जैसी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में जनरेटर्स की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर टेंट और पीने के पानी के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने अपील की है कि परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें।
सुरक्षा एवं निगरानी के लिए कड़े इंतजाम
परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। साथ ही उड़नदस्तों की टीमें लगातार केंद्रों का भ्रमण कर सतत निगरानी रखेंगी। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और सेंटर कॉर्डिनेटर्स के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए। पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ परीक्षार्थियों को एक तनावमुक्त और सहयोगी वातावरण प्रदान करना है। नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X