सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Car hits patrolling policemen, two injured, the one who hit them is also a policeman

Indore News: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार ने उड़ाया, दो घायल, टक्कर मारने वाला भी पुलिसकर्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 02 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में एक तेज रफ्तार कार ने गश्त कर रहे दो पुलिस सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिस कार ने टक्कर मारी, उसे भी एक पुलिसकर्मी चला रहा था और बताया जा रहा है कि वह नशे में था।

Indore News: Car hits patrolling policemen, two injured, the one who hit them is also a policeman
पुलिस ने किया केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के आनंद नगर क्षेत्र में एक कार की टक्कर से दो पुलिस सिपाही घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जिस कार ने टक्कर मारी, उसे भी एक पुलिसकर्मी चला रहा था और बताया जा रहा है कि वह नशे में था।

Trending Videos

 

घायल पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे और राजेंद्र नगर स्थित पुलिस क्वार्टर्स में रहते हैं। गश्त के दौरान वे दुर्गानगर पर खड़े थे, तभी तेजी से आ रही एक सफेद कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों करीब आठ फीट दूर जा गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल पुलिसकर्मियों के नाम प्रमोद त्यागी और भूरेलाल हैं। दोनों को टी. चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिपाही भूरेलाल को ज्यादा चोट आई है। उन्हें सिर और पैर में चोट लगी है, जबकि प्रमोद के पैरों में चोट आई है। प्रमोद बाइक पर पीछे बैठे थे।

 

टक्कर के बाद आरक्षक भागने लगा
कार आरक्षक विजय चौहान चला रहा था। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ है। टक्कर के बाद वह कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह नशे में धुत था और उसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। राजेंद्र नगर पुलिस ने उसे पकड़कर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस यह पता कर रही है कि वह सुबह नशे में होकर कहां से लौट रहा था।

स्टंट कर रहे युवक पर केस
बिचौली मर्दाना के सर्विस रोड पर स्टंट कर रहे युवक आशुतोष सिंह और शाहबाज (पिता: मुमताज) के खिलाफ कनाडिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों कार से स्टंट कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच की और आरोपियों की पहचान की।दोनों ने एक युवक और एक युवती को बीच में खड़ा किया था और उनके आसपास गाड़ी घुमा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed