सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Collector inspects Ambedkar Jayanti preparations at Mhow birthplace memorial

Indore News: बाबा साहब की जयंती पर महू में जुटेंगे लाखों लोग, जन्मस्थली पर प्रशासन ने संभाली कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 09 Apr 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
सार

संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को उनकी जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर महू में भव्य रूप से मनाई जाएगी। प्रशासन ने इस अवसर के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

Indore News Collector inspects Ambedkar Jayanti preparations at Mhow birthplace memorial
इंदौर कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आगामी 14 अप्रैल को उनकी जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर महू में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष दिन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को स्वयं महू पहुंचकर आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाएं कार्यक्रम की महत्ता और बाबासाहब की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Trending Videos


श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को महू में जयंती उत्सव पूर्ण उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत अतिथि के रूप में किया जाएगा। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं और विद्यालयों के साथ-साथ तीन विशाल डोम भी तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा पेयजल के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ और पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन और आवास की व्यवस्था

श्रद्धालुओं का आगमन 12 अप्रैल की शाम से ही शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए स्वर्ग मंदिर परिसर में भोजन की व्यवस्था उसी दिन से प्रारंभ कर दी जाएगी, जो 14 अप्रैल की शाम तक निरंतर जारी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए कैंट बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल और कन्या विद्यालय में भी आवास की व्यवस्था की गई है। पूरे स्मारक परिसर को फूलों और आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा।

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था हेतु सात सेक्टर

कलेक्टर शिवम वर्मा ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए पूरे कार्यक्रम स्थल को सात अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया है। इनमें महेश्वरी स्कूल, जन्मस्थली, कैंट प्राइमरी स्कूल, स्वर्ग मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन से सात रास्ता, कैंट बोर्ड कन्या विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक सेक्टर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विशेष रूप से मराठी भाषी शिक्षकों को भी तैनात किया गया है, ताकि महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं से संवाद में आसानी हो सके।
प्रशासन ने निगरानी के लिए तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जो तहसील परिसर महू, अंबेडकर जन्मस्थली स्मारक और स्वर्ग मंदिर परिसर में संचालित होंगे। इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए छह स्थानों पर विशेष चिकित्सा दल तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए इंदौर नगर निगम और स्थानीय निकायों के सफाई कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed