फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-dewas-naka-flyover-construction-traffic-diversion-route-plan

Indore News: इंदौर-देवास रोड पर लंबा जाम, हजारों वाहन चालक परेशान, ट्रैफिक डायवर्शन के पहले दिन छूटे पसीने

Thu, 13 Aug 2026 04:25 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 13 Aug 2026 04:25 PM IST
सार

Indore News: देवास नाका चौराहे पर फ्लायओवर निर्माण के चलते प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्नशन लागू किया है। पहले ही दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच 1 घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें एंबुलेंस भी फंस गई।

विज्ञापन
indore-news-dewas-naka-flyover-construction-traffic-diversion-route-plan
इंदौर देवास रोड पर ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर से देवास जाने वाले मुख्य मार्ग पर आने वाले देवास नाका चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लायओवर के अगले चरण के काम के चलते गुरुवार से ट्रैफिक डायवर्शन लागू कर दिया गया। ट्रैफिक डायवर्शन लागू होते ही यहां पर ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे से 1 बजे तक तो लंबा जाम लगा जिसमें एक घंटे तक लोग फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस के साथ लसूड़िया और हीरा नगर थाने की पुलिस भी यहां पर ट्रैफिक का डायवर्शन संभाल रही है लेकिन स्थिति संभालना मुश्किल हो रही है। इंदौर से देवास की ओर जाने वाला यह मुख्य मार्ग है और हर दिन यहां से हजारों की संख्या में वाहन आते जाते हैं। इंदौर से भोपाल जाने के लिए भी लोग मुख्य रूप से इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। पहले बताया गया था कि दो महीने तक यही व्यवस्था रहेगी लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही फ्लायओवर का काम पूरा हो जाएगा डायवर्शन खत्म कर दिया जाएगा। समय सीमा के बारे में अभी नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर की 9वीं की छात्रा ने नेशनल तैराकी में रचा इतिहास, जयपुर में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन


इन रास्तों से जाना होगा
विजय नगर और सत्यसाईं की ओर से मांगलिया जाने वाले वाहन अब देवास नाका चौराहे से सीधे आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन निरंजनपुर की ओर मुड़कर न्यू लोहा मंडी रोड होते हुए MR-11 पर पहुंचेंगे और वहां से एबी रोड होते हुए आगे जा सकेंगे। इसी तरह निरंजनपुर और निपानिया की ओर से मांगलिया जाने वाले वाहन देवास नाका चौराहे की ओर सीधे आने के बजाय MR-11 का इस्तेमाल कर मांगलिया की ओर जाएंगे। वाहन चालकों से अपील की है कि फ्लायओवर पूरा होने तक निर्धारित डायवर्शन रूट का उपयोग करें। ताकि, अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दो रास्ते पहले की तरह ही रहेंगे
डायवर्शन में दो रास्तों को पहले की तरह ही रखा गया है। इसमें मांगलिया से विजय नगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूर्व की तरह चलेगा। वहीं विजय नगर से निपानिया आने जाने में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एंबुलेंस भी फंस रही
इंदौर देवास रोड पर डायवर्शन के बाद से इतना ट्रैफिक जाम हो रहा है कि एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन निकालना भी मुश्किल हो रहा है। आज सुबह से डायवर्शन लागू हुआ और कई बार एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ियां और अन्य जरूरी वाहन भी ट्रैफिक जाम में फंसते नजर आए। 


बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद
मौके पर मौजूद ट्रैफिक सीएसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान चौराहे पर यातायात का दबाव और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और एमपीआरडीसी ने वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई है। वहीं डायवर्शन पॉइंट पर सूचना एवं दिशासूचक बोर्ड लगाने के साथ ट्रैफिक मार्शल और वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं और वे लगातार वाहन चालकों को सही दिशा दिखा रहे हैं। 

पूरे रास्ते में बोर्ड व संकेतक लगाए
वाहन चालकों को मार्गदर्शित करने के लिए पूरे रास्ते में बड़े सूचना एवं दिशासूचक बोर्ड लगाए गए हैं। किस दिशा में मुड़ना है और किस मार्ग से आगे जाना है, इसकी जानकारी दी गई है। डायवर्शन पॉइंट पर वॉलंटियर्स और ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए हैं, जो चालकों को रास्ता समझाने में मदद कर रहे हैं। वहीं, वाहन के खराब होने की स्थिति में तत्काल हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था भी है। पुलिस ने बताया कि पूरे 24 घंटे ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि यहां पर जाम की स्थिति न बने। पुलिस का कहना है कि आज पहला दिन होने से व्यवस्था बनने में समय लग रहा है, एक बार जब लोगों को नए रास्ते पता चल जाएंगे तो परेशानी नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed