सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Food Safety Department dairies and collects milk samples case

Indore News: आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध से 16 मौत के बाद इंदौर में सैंपलिंग शुरू, दूध डेयरियों में हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 23 Mar 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध से हुई मौतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की डेयरियों पर छापेमारी की। विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध और मावा के 12 नमूने लेकर भोपाल लैब भेजे गए हैं।
 

Indore News Food Safety Department dairies and collects milk samples case
मिलावटी दूध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध के सेवन से 16 लोगों की दुखद मृत्यु की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस गंभीर घटना के बाद इंदौर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन को शहर में दूध और दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को मिलावट रहित और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें...
Indore News: नवरात्रि में पनीर की जगह भेज दिया चिकन, ऑनलाइन फूड ऐप पर फूटा ब्राह्मण परिवार का गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडिया क्षेत्र की डेयरियों से लिए गए नमूने
कलेक्टर के आदेश के पालन में आज सुबह से ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन निरीक्षण शुरू कर दिया है। कनाडिया क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 12 संदिग्ध नमूने एकत्र किए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जोशी दूध दही भंडार से 4 नमूने, ओसवाल डेरी से 3 नमूने, गणेश दूध दही भंडार से 3 नमूने और पूजा डेरी से दूध व मावा के 2 नमूने जांच के लिए लिए। इस दौरान टीम ने डेयरी परिसरों में स्वच्छता मानकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

संचालकों को सख्त चेतावनी और स्वच्छता के निर्देश
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने संचालकों को डेयरी में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। टीम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी संस्थान खराब गुणवत्ता या मिलावटी उत्पाद बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल भेजे गए सैंपल
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने जानकारी दी कि आज एकत्र किए गए सभी 12 नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के विभिन्न प्रावधानों के तहत दोषी प्रतिष्ठानों पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह जांच अभियान केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य इलाकों में निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed