Indore News: मांगलिया डिपो के पास भीषण आग, लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल होने से पूरे क्षेत्र में अलर्ट
Indore News: इंदौर के मांगलिया तेल डिपो के सामने सात्विक विहार क्षेत्र में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। लाखों लीटर पेट्रोल डीजल की मौजूदगी के कारण पूरे इलाके को खाली कराकर ट्रैफिक रोक दिया गया है।
विस्तार
इंदौर के मांगलिया स्थित तेल डिपो के ठीक सामने आज भीषण आगजनी की घटना हुई। सात्विक विहार के सामने लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक है कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं और इसने आसपास की दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
पेट्रोल-डीजल के भंडार के कारण बढ़ा खतरा
यातायात बाधित, टैंकरों पर रोक
आसपास के रहवासी क्षेत्र को कराया गया खाली
आग की तीव्रता और डिपो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी रहवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

कमेंट
कमेंट X